शिव भक्ति और गौ सेवा करती नजर आईं अनन्या , हाथ में लगी पट्टियां देख फैंस को हुई चिंता

Jan 29, 2026 09:42 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अनन्या पांडे गौ सेवा और शिव भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। हालांकि, इस पोस्ट में अनन्या के हाथ में पट्टियां लगी नजर आ रही हैं जिसे देखकर फैंस चिंतित हो गए हैं। 

शिव भक्ति और गौ सेवा करती नजर आईं अनन्या , हाथ में लगी पट्टियां देख फैंस को हुई चिंता

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट ने फैंस को खुश करने के साथ-साथ उनकी चिंता में डाल दिया है। अनन्या पांडे ने जो पोस्ट शेयर किया है उसमें अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर की हैं। इन वीडियो और तस्वीरों में अनन्या पांडे गौ सेवा करती और शिव मंदिर में बैठी नजर आ रही हैं। अनन्या के हाथ में कुछ पट्टियां बंधी नजर आ रही हैं जिसे देखकर फैंस ने चिंता व्यक्त की है।

अनन्या पांडे ने शेयर किया इंस्टा पोस्ट

अनन्या पांडे ने जो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया है उसके साथ कैप्शन लिखा है- ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव। अनन्या पांडे वीडियो और फोटोज में इंडियन ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आ रही हैं। अनन्या पांडे ने ऑरेंज रंग का एक सूट पहना है। उनके बाल खुले हुए हैं। उनके माथे पर टीका लगा नजर आ रहा है।

गौ सेवा और शिव भक्ति करती नजर आईं अनन्या पांडे

पहली तस्वीर में अनन्या पांडे शिवलिंग के सामने हाथ जोड़कर हाथ में एक सेब पकड़कर बैठी हैं। वहीं, वीडियो में अनन्या पांडे गाय को चारा खिलाती नजर आ रही हैं। इसके बाद अनन्या पांडे की एक सेल्फी है। इसके बाद वाली तस्वीर में गाय नजर आ रही है। उसकी अगली तस्वीर में भगवान गणेश की मूर्ति नजर आ रही है। इस पोस्ट की आखिरी तस्वीर एक काले कुत्ते की है।

अनन्या के पोस्ट पर क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स

इन तस्वीरों और वीडियोज में अनन्या पांडे के कंधे और बाजू में पट्टी लगी नजर आ रही है। पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है। बहुत से यूजर्स ने हार्ट इमोजी और हर-हर महादेव लिखकर पोस्ट पर रिएक्ट किया। वहीं, एक ने लिखा- आपकी चोट के बारे में पढ़ा। आप जल्दी ठीक हो जाएं। एक ने पूछा- अनन्या ने पट्टी क्यों लगाई है? सब ठीक है न?

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।