ब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे ने किया था बच्चन परिवार के इस सदस्य को कॉल

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, वह इस वक्त अपनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे अपनी वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की सफलता का लुत्फ उठा रही हैं। वह वेब सीरीज के ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने के बाद इसका जमकर प्रमोशन कर रही हैं। इतना ही नहीं, प्रमोशन के दौरान अपनी निजी जिंदगी से जुड़े सवालों का जवाब भी दे रही हैं। हाल ही में अनन्या ने अपने ब्रेकअप पर बात की। अनन्या ने बताया कि जब उनका ब्रेकअप होता है तब वह बच्चन परिवार के खास सदस्य को कॉल करती हैं।

किसे कॉल करती हैं अनन्या?

अनन्या पांडे ने वी आर युवा चैट शो में कहा, “मैं ब्रेकअप होने पर अपनी दोस्त नव्या नवेली नंदा (अमिताभ बच्चन की नातिन) को कॉल करती हूं क्योंकि उसमें बहुत पेशेंस है। वह मेरी बातों को सुनती है। जब मैं उदास रहती हूं या मेरा दिल टूट जाता है तब मैं एक ही बात हजार बार बोलती हूं और वो मेरी बात हजार बार उतने ही पेशेंस से सुनती है। तो हां…बस यहीं रुक जाना चाहिए मुझे।”

अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म्स

अनन्या पांडे की वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ का दूसरा सीजन अनाउंस हो गया है। इसके अलावा, अनन्या की फिल्म Ctrl, 4 अक्टूबर 2024 के दिन ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में अनन्या के साथ विहान सम्राट नजर आएंगे। इसके बाद, अनन्या, अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ करण जौहर की अपकमिंग फिल्म ‘शंकरा 2’ पर काम शुरू करेंगी।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडब्रेकअप के बाद अनन्या पांडे ने किया था बच्चन परिवार के इस सदस्य को कॉल