अनन्या पांडे ने किया बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको से ब्रेकअप? 2 सालों से डेट कर रहे थे दोनों

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अनन्या पांडे के ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है वॉकर ब्लैंको को दो साल तक डेट करने के बाद एक्ट्रेस ने रिश्ता खत्म कर दिया है। दोनों अनंत अंबानी की शादी में मिले थे। अब साथ नहीं हैं।

ananya panday brokeup with boyfriend walker Blanco read
अनन्या पांडे ने किया बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको से ब्रेकअप? 2 सालों से डेट कर रहे थे

अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको के अफेयर की खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। साथ में दोनों की कई तस्वीरें भी वायरल हुई। अब ताजा खबर सामने आ रही है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों अनंत अंबानी की शादी के दौरान मिले थे और लगभग दो सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। लेकिन अब ये जोड़ी टूट गई है। बताया जा रहा है ब्रेकअप का फैसला खुद अनन्या ने लिया है।

अनन्या पांडे का हुआ ब्रेकअप

ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनन्या पांडे ने पिछले हफ्ते अपना और वॉकर ब्लैंको के साथ रिश्ता खत्म कर दिया। हालांकि, ये ब्रेकअप म्यूचल था और दोनों के बीच कोई गुस्सा, नफरत नहीं है। दोनों अब अलग हैं।

अनंत अंबानी की शादी में शुरू हुई थी अनन्या की लव स्टोरी

अनन्या और वॉकर की लव स्टोरी की शुरुआत अनंत अंबानी की शादी के दौरान हुई थी। शादी के फंक्शन में दोनों को साथ देखा गया था। वॉकर ने अनन्या के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई के साथ 'I love You' लिखा था। इसके बाद माना गया कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, कपल ने कभी खुलकर अपने अफेयर को कन्फर्म नहीं किया। अनन्या ने अपने प्यार के बारे बारे में बात करते हुए कहा था कि उनके लिए प्यार का मतलब दोस्ती है। ‘मेरे लिए प्यार दोस्ती है, जैसा कि शाहरुख खान सर कहते हैं। यह उस जुड़ाव, भरोसे और खुद जैसा बने रहने की काबिलियत के बारे में है। मुझे नहीं लगता कि प्यार सिर्फ़ रोमांटिक रिश्ते तक ही सीमित है। प्यार हर जगह है।’

ananya panday

अनन्या की लव लाइफ

अनन्या पांडे की लव लाइफ की बात करें तो इंडस्ट्री में आने के बाद एक्ट्रेस का नाम उनके को-एक्टर ईशान खट्टर के साथ जुड़ा था। दोनों साथमें ट्रिप पर भी गए थे। लेकिन कुछ समय बाद ईशान से ब्रेकअप कर अनन्या को आदित्य रॉय कपूर से प्यार हो गया। दोनों को साथ में विदेश में स्पॉट किया गया था। ये रिश्ता भी ज्यादा नहीं चला। आदित्य से अलग होने के बाद अनन्या, वॉकर के साथ थीं। अब इनके ब्रेकअप की भी खबर आई है।

अनन्या पांडे के अपकमिंग प्रोजेक्ट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनन्या पांडे को इस साल फिल्म चांद मेरा दिल में देखा गया था। आने वाले दिनों में एक्ट्रेस शंकरा में नजर आएंगी। इसके अलावा OTT प्रोजेक्ट्स भी शामिल हैं। एक्ट्रेस कॉल मी बे के दूसरे सीजन में भी दिखेंगी। इन फिल्मों का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअनन्या पांडे ने किया बॉयफ्रेंड वॉकर ब्लैंको से ब्रेकअप? 2 सालों से कर रहे थे डेट