अनंत अंबानी के बर्थडे के लिए सजा मुंबई का वर्ली सी लिंक, देखें वीडियो
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी का 31वां बर्थडे है। इस खास मौके पर ना सिर्फ मुंबई में बल्कि जामनगर में भी ग्रैंड सेलिब्रेशन हो रहा है।

अनंत अंबानी का 10 अप्रैल 2026 को बर्थडे है और इस खास मौके पर ना सिर्फ मुंबई बल्कि जामनगर में भी सेलिब्रेशन हो रहा है। अब मुंबई बांद्रा का वर्ली सी लिंक को लाइट्स से सजा दिया गया है। लाइट्स से अनंत की फोटो भी दिख रही है। इसके साथ एक मैसेज भी लिखा है अनंत अंबानी जी। इसके बाद एक और फोटो आती है जिसमें अनंत ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहना है और साथ लिखा है अनंत सेवा फाउंडेशन।
सेलेब्स पहुंचे पार्टी में
बता दें कि अनंत, मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे हैं। बर्थडे से 1-2 दिन पहले ही कई स्टार्स जामनगर पहुंच गए हैं सेलिब्रेशन के लिए जैसे शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, संजय दत्त।
अब जामनगर में 10 अप्रैल का दिन काफी ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट किया जाएगा।
कई नेक काम होंगे अनंत के बर्थडे पर
इसी के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज इस मौके पर कई नेक काम भी कर रही है। न्यूज एंजेंसी एएनआई के मुताबिक केरल में मंदिर के इन्फ्रास्टक्चर और एनिमल वेलफेयर के लिए 18 करोड़ रुपये का योगदान दिया है। इसमें राजराजेश्वरम मंदिर और गुरुवायूर मंदिर को दान देना भी शामिल है।
वहीं गुजरात में द्वारका में यात्री भवन भी बनाया गया और अम्बाजी टेम्पल में भोजन प्रसाद भी रखवाया गया है जिसमें लाखों भक्तों को खाना दिया जाएगा।
मुंबई में ब्लड डोनेशन कैम्प
इसके अलावा मुंबई में अनंत के सम्मान में ब्लड डोनेशन कैम्प भी रखा गया जिसमें शहनाज गिल चीफ गेस्ट भी बनकर गई थीं और उन्होंने सभी डोनर्स को सर्टिफिकेट भी दिया।
जामनगर में शादी से पहले के फंक्शन्स
बता दें कि इससे पहले अनंत और राधिका की शादी से पहले के कई फंक्शन्स जामनगर में ही हुए थे। इतना ही नहीं इस शादी में ना सिर्फ बॉलीवुड और क्रिकेट इंडस्ट्री के स्टार्स आए थे बल्कि कई विदेशी स्टार्स भी आए थे जैसे किम कार्दशियन, जॉन सीना, बोरिस जॉनसन और टोनी ब्लेयर समेत कई सेलेब्स आए थे।
वहीं कई विदेशी स्टार्स जैसे जस्टिन बीबर, रिहाना ने शादी में स्पेशल परफॉर्मेंस भी दी थी। शादी फिर मुंबई में ही हुई थी जिसमें कई सेलेब्स आए और सभी ने साथ में सेलिब्रेट किया।
शाहरुख और सलमान खान तो अनंत के काफी अच्छे दोस्त हैं और वे उनके साथ खूब मस्ती करने वाले हैं। सिंगर हर्षदीप कौर ने कुछ समय फोटो शेयर की थी जिसमें उन्होंने रणवीर सिंह और ए आर रहमान के साथ फोटो शेयर की है। फोटोज से पता चला कि ए आर रहमान भी पार्टी में पहुंचे हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


