Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडanadian artiste has accused Punjabi singer Karan Aujla of cheating on her despite being married
कनाडा की आर्टिस्ट ने सिंगर करन औजला पर लगाया शादीशुदा होकर उन्हें धोखा देने का आरोप, पत्नी ने दिया साथ

कनाडा की आर्टिस्ट ने सिंगर करन औजला पर लगाया शादीशुदा होकर उन्हें धोखा देने का आरोप, पत्नी ने दिया साथ

संक्षेप:

पंजाबी सिंगर करन औजला पर एक कनाडा की एक आर्टिस्ट ने उनके साथ रिश्ते में रहते हुए शादीशुदा होने की जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया है। आर्टिस्ट ने कहा कि औजला की टीम ने बात दबाने की भी कोशिश की है। लेकिन अब वो मीडिया में इंटरव्यू देने जा रही हैं। 

Jan 14, 2026 08:15 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पंजाबी सिंगर करन औजला की जबरदस्त फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। सिंगर अपने गाने तौबा-तौबा के लिए जाने जाते हैं। लेकिन अब एक अमेरिका- कनाडा बेस्ड आर्टिस्ट ने करन औजला पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पत्नी को पलक औजला को धोखा देते हुए उनके साथ अफेयर रखा था। साथ ही अपने शादीशुदा होने की बात भी छुपाए रखी। Msgorimusic नाम से इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की गई है। ये अकाउंट ट्विन रैप डुओ Nyx & Nym का हिस्सा हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आर्टिस्ट ने कहा करन औजला ने नहीं बताई शादीशुदा होने की बात

रेडिट पर आर्टिस्ट के स्टेटमेंट का स्क्रीनशॉट शेयर किया गया है। इस स्टेटमेंट में आर्टिस्ट ने कहा कि है कि वो करन औजला के साथ एक प्राइवेट रिलेशनशिप में थी। उसे सिंगर के शादीशुदा होने की जानकारी नहीं दी गई थी। आर्टिस्ट ने ये भी कहा कि औजला की टीम ने इस मुद्दे को दबाने और गलत जानकारी को फैलाने के लिए एक भारतीय इन्फ्लुएंसर से संपर्क किया था।

ये भी पढ़ें:राज कपूर ने पैसों के लिए अपने जिगरी दोस्त प्राण को दिया था धोखा
ये भी पढ़ें:कभी मत कहो किसी ने तुम्हें धोखा दिया…सलमान खान ने जिंदगी और दोस्ती पर कही ये बात

मामले को दबाने का लगाया आरोप

आर्टिस्ट का स्टेटमेंट, “मैं हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम करती हूं और करन औजला के साथ प्राइवेट रिलेशन के बाद मुझे चुप करा दिया गया और पब्लिक अपमानित किया गया। मैंने ये रिश्ता तब शुरू किया था जब मुझे पता नहीं था कि वो शादीशुदा हैं। औजला की टीम ने फिर एक भारतीय इन्फ्लुएंसर से संपर्क किया और उसे झूठी जानकारी फैलाने के लिए कहा ताकि इस मामले को दबाया जा सके।”

मीडिया में इंटरव्यू दे कर अपनी सच्चाई बताने वाली हैं आर्टिस्ट

आर्टिस्ट ने कहा आगे कहा, "कनाडा और अमेरिका की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। मेरे खिलाफ झूठे आपराधिक आरोप फैलाए गए, जो वेस्ट में तेजी से वायरल हुए और भारत से चुपचाप छुपाए गए। अमेरिका का एक बड़ा मीडिया संस्थान अब मेरा इंटरव्यू लेने की तैयारी कर रहा है, और पहली बार मैं इस बारे में बोलने का फैसला कर रही हूं। मेरा मानना ​​है कि मुझे अपनी कहानी शेयर करने का अधिकार है। ऐसा करने के बाद, भारत के कई सेलेब्स ने निजी तौर पर मुझसे संपर्क किया है और कहा है कि मेरे खुलकर बोलने से उन्हें भी प्रेरणा मिली है।" आर्टिस्ट ने ये भी लिखा कि बहुत सी महिलाओं के साथ ऐसा होता है लेकिन उन्हें चुप करवा दिया जाता है। लेकिन वो चुप नहीं रहेंगी। हालांकि इस पूरे मामले पर करन औजला की पत्नी पलक उनके साथ खड़ी नजर आ रही हैं। पत्नी ने करन के साथ तस्वीर शेयर कर साफ किया है कि उनके रिश्ते पर इस आरोप का कोई असर नहीं होगा।




Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas
ऊषा IIMC नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद से हिंदी एंटरटेनमेंट वर्ल्ड को कवर कर रही हैं। देसी मार्टीनी के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फिल्मों, वेब सीरीज- शोज़ की समझ रखती हैं। फिल्म रिव्यूज, टीवी गॉसिप्स और मजेदार-क्रिस्प राइटिंग से रीडर्स को पिछले 8 सालों से एंटरटेन करती आई हैं। सेलेब्स इंटरव्यू, एक्सक्लूसिव न्यूज़ आर्टिकल, ट्रिविया, लाइफस्टाइल, वीडियो कंटेंट, स्क्रिप्ट राइटिंग में रुचि है। मधुबाला के दौर से लेकर आलिया भट्ट की फिल्मों तक के सफ़र से अपडेटेड हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।