अमृता सिंह को बेटे इब्राहिम की इस हरकत पर आती है एक्स हसबैंड सैफ अली खान की याद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी मां अमृता को भी उनमें पिता सैफ की झलक नजर आती हैं। एक्टर ने बताया जब दोनों की बहस होती है तब मां उनकी तुलना पिता से करती हैं।

अमृता सिंह को बेटे इब्राहिम की इस हरकत पर आती है एक्स हसबैंड सैफ अली खान की याद

सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान भी एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रख चुके हैं। पिछले दिनों उन्हें खुशी कपूर के साथ फिल्म नादानियां में देखा गया था। आने वाले दिनों में इब्राहिम कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आ सकते हैं। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने अपनी मां अमृता के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां उनकी तुलना पिता सैफ अली खान से करती हैं।

अमृता को इब्राहिम की इस आदत में दिखती है सैफ की झलक

इब्राहिम अली खान ने हाल में GQ इंडिया के साथ बातचीत में बताया कि सिर्फ उनके फैंस ही उन्हें सैफ का यंग वर्जन नहीं मानते, बल्कि उनकी मां अमृता भी मानती हैं। एक्टर ने बताया कि जब उनकी मां के साथ बहस या लड़ाई होती है तो वो उन्हें कहती हैं कि तुम मुझे सैफ की याद दिलाते हो। इसके जवाब में इब्राहिम भी स्वीकारते हुए बात को खत्म करने की कोशिश करते हैं।

सैफ और अमृता का रिश्ता

बता दें, सैफ और अमृता सिंह सबसे चर्चित रिश्ते का हिस्सा थे। दोनों ने उस समय दुनिया और परिवार के खिलाफ जा कर शादी कर ली थी जब एक्टर की उम्र 21 साल और अमृता 33 साल की थीं। उम्र में इस अंतर का असर भी इनके रिश्ते पर नहीं पड़ा। शादी के बाद दोनों ने सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को जन्म दिया और कुछ सालों बाद इनका रिश्ता टूट गया। साल 2004 में दोनों का तलाक हुआ था।

करीना और चार बच्चे

अमृता से तलाक के कई सालों बाद एक्टर की जिंदगी में करीना कपूर की एंट्री हुई और दोनों ने साल 2012 में शादी कर ली। शादी के बाद एक्ट्रेस ने दो बेटों तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान को जन्म दिया। हालांकि, सैफ के चारों बच्चों में कोई भेदभाव नहीं देखा गया। घर की पार्टी, फंक्शन और फेस्टिवल्स पर ये सब मिलते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअमृता सिंह को बेटे इब्राहिम की इस हरकत पर आती है एक्स हसबैंड सैफ अली खान की याद