पन्ना की तमन्ना है कि….की धुन पर बना है अमरिंदर गिल का ये पंजाबी गाना, सुखशिंदर शिंदा ने बनाया म्यूजिक
1973 में आई देव आनंद की फिल्म हीरा पन्ना का गाना ‘पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए’ की धुन इस पंजाबी गाने में सुनाई दी गई थी। आपने पहचाना था इस गाने को। जानिए क्या होता है Melodic Entropocation।

साल 1973 में देव आनंद और जीनत अमान की एक फिल्म आई थी हीरा पन्ना'। देव आनंद ही इस फिल्म के प्रोड्यूसर और कहानी के राइटर थे। फिल्म में लीड एक्टर्स की जोड़ी को पसंद किया। कहानी हिट हुई। लेकिन इस फिल्म का एक गाना अमर जो गया। वो गाना था ‘पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए’। उस समय में एक फिल्म में 7 से 8 गाने हुआ करते थे। लेकिन फिल्म हीरा पन्ना में सिर्फ 4 गाने थे। इस फिल्म के एक गाने की धुन पर अमरिंदर गिल का पॉपुलर पंजाबी सॉंग भी बन चुका है।
हीरा पन्ना के गाने पर बना ये पंजाबी गाना
फिल्म हीरा पन्ना के सभी गाने आनंद बक्शी ने लिखे थे और कंपोजर थे RD बर्मन। फिल्म के सभी गाने किशोर कुमार ने लता मंगेशकर और आशा भोसले ने गाए थे। इन सभी में ‘पन्ना की तमन्ना है कि हीरा मुझे मिल जाए’ खूब मशहूर हुआ। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि इसी धुन पर पंजाबी म्यूजिक कंपोजर सुखशिंदर शिंदा ने 2005 में आई अपनी एल्बम दिलदारियां का टाइटल सॉंग बनाया था। पुरानी धुनों की आत्मा से नया गाना बनाना। इस प्रक्रिया को अंग्रेजी में Melodic Entropocation कहते हैं। पंजाबी गाने दिलदारियां को अमरिंदर गिल ने गाया था। इस गाने के बोल राज काकरा ने लिखे थे और म्यूजिक वेव्स प्रोडक्शन ने इस गाने को प्रोड्यूस किया था। पंजाबी गाने की स्पीड और पेस आपको थोड़ा हाई मिलेगा।
पंजाबी गाने
सुखशिंदर शिंदा ने अपने म्यूजिक करियर में कई शानदार गाने बनाए हैं उनके नाम पंजाबी गाना ‘जीने मेरा दिल लुटया’, 'जट लंदन का', 'बल्ले', 'नी जेहरा तेरे विच बोलदा', 'अंखियां' शामिल है। वहीं अमरिंदर गिल ने भी कई यादगार पंजाबी गाने गाए है। सालों बाद भी म्यूजिक लवर्स सुखशिंदर शिंदा के बनाए गानों को सुनते हैं। इन पंजाबी गानों की अपनी अलग फील है जिसे आज की ऑडियंस भी खूब एन्जॉय कर करती है।
RD बर्मन का म्यूजिक
RD बर्मन की बात करें तो उन्होंने 1973 में जिस धून को बनाया था वो आज तक ऑडियंस जी जुबान पर है। आनंद बक्शी के लिखे लिरिक्स को गुनगुनाते हैं। RD बर्मन ने अपने करियर के अंतिम समय तक कई खूबसूरत दुनिया को दे दिए थे।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


