एमी विर्क बोले- जब फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तब ‘डॉन 3’ के प्रोड्यूसर्स रणवीर सिंह को इग्नोर कर रहे थे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

एमी विर्क अपने दोस्त रणवीर सिंह के सपोर्ट में सामने आए हैं और उन्होंने कहा है कि रणवीर गलत नहीं हो सकते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें गर्व होता है कि इंडिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म में उनके दोस्त हैं।

एमी विर्क बोले- जब फिल्में फ्लॉप हो रही थीं, तब ‘डॉन 3’ के प्रोड्यूसर्स रणवीर सिंह को इग्नोर कर रहे थे

पंजाबी एक्टर और सिंगर एमी विर्क, रणवीर सिंह के सपोर्ट में सामने आए हैं। एमी विर्क ने बताया कि जब रणवीर मुश्किल दौर से गुजर रहे थे। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही थीं। तब प्रोड्यूसर्स ने 'डॉन 3' की शूटिंग शुरू नहीं की थी। लेकिन जैसे ही उनकी 'धुरंधर' हिट हुई वे अपनी फिल्म पर जल्दी से जल्दी काम शुरू करना चाहते थे।

'इसमें रणवीर की कोई ग़लती नहीं है' - एमी विर्क

याद दिला दें, एमी विर्क और रणवीर सिंह, कबीर खान की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म '83' में साथ काम कर चुके हैं। एमी विर्क ने 'कनेक्ट सिने' को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें रणवीर और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बीच हुए विवाद की बारीकियों के बारे में नहीं पता है, लेकिन उन्हें पूरा भरोसा है कि रणवीर गलत नहीं हो सकते। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जब उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हुई थीं, तब एक्सेल 'डॉन 3' शुरू कर सकते थे। तब उन्होंने उन्हें नजरअंदाज किया। अब जब 'धुरंधर' हिट हो गई है, तो वे अपने पैसे वापस मांग रहे हैं।'

चाहें तो केस कर दें- एमी विर्क

एमी ने आगे कहा, ' उनके जो 2-4 करोड़ रुपये बकाया हैं, वो रणवीर से ले लें और आगे बढ़ें। 45 करोड़ रुपये क्यों दें? रणवीर की गलती नहीं है। अगर एक्सेल वाले चाहें तो केस कर सकते हैं। इस तरह के केस का कोई फैसला नहीं आता है। ऐसे केस 20 साल तक चलते रहते हैं।'

एमी विर्क की हुई थी रणवीर से बात

एमी ने बताया कि जब 'धुरंधर' का ट्रेलर रिलीज हुआ था तब उन्होंने रणवीर से बात की थी। एमी विर्क बोले, 'जब 'धुरंधर' का ट्रेलर आया, तो मैंने उन्हें बधाई दी। तब तक उनकी बेटी दुआ का जन्म हो गया था। उन्होंने मुझे इंग्लिश में एक लंबा मैसेज भेजा। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में अपना सबकुछ लगा दिया है। मैंने उनसे कहा कि इंतजार करें और देखें; उनकी बेटी उनके लिए अच्छी किस्मत लेकर आई है और भगवान उन पर मेहरबान होंगे और वही हुआ। उनकी बेटी उनके लिए बहुत अच्छी किस्मत लेकर आई।'

मेरा दोस्त है - एमी विर्क

एमी ने बताया कि 'धुरंधर' फिल्म के दूसरे पार्ट के रिलीज होने से पहले भी उन्होंने रणवीर से बात की थी। एक्टर बोले, 'मैंने उनसे कहा, देखो! तुम्हारी बेटी कितनी अच्छी किस्मत लेकर आई है। बच्चे अपनी किस्मत साथ लेकर आते हैं। दूसरी फिल्म भी बहुत हिट होगी। वो बहुत खुश थे।' एमी ने आगे कहा, 'बहुत गर्व महसूस होता है कि भारत की सबसे सफल फिल्म में मेरा दोस्त है।'

'डॉन 3' विवाद

'डॉन 3' की घोषणा लगभग तीन साल पहले हुई थी, लेकिन फिल्म का प्रोडक्शन शुरू नहीं हो पाया था। फरहान इस फिल्म को डायरेक्ट करने वाले थे। विवाद तब शुरू हुआ जब दिसंबर में 'धुरंधर' फिल्म के रिलीज होने के कुछ ही समय बाद रणवीर ने फिल्म छोड़ दी। रिपोर्ट्स आईं कि प्रोड्यूसर्स ने आउटडोर लोकेशन पर शूट की परमिशन लेने और प्रोडक्शन से जुड़े अन्य कामों पर करोड़ों खर्च किए हैं और रणवीर के फिल्म छोड़ने की वजह से उन्हें बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। ऐसे में प्रोड्यूसर्स ने हुए नुकसान की भरपाई के लिए एक्टर से 45 करोड़ रुपये की मांग की। रणवीर ने पहले तो पैसे देने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में प्रोड्यूसर्स को 10 करोड़ रुपये देने की बात कही। हालांकि, प्रोड्यूसर्स ने 10 करोड़ लेने से इनकार कर दिया। इसके कुछ दिनों बाद, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने एक्टर के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी किया और उनसे जुड़े लाखों सदस्यों से कहा कि वे एक्टर के साथ काम न करें। कुछ दिनों बाद, उन्होंने ये बैन हटा दिया।

रणवीर की आने वाली फिल्म

बता दें, रणवीर सिंह इस वक्त अपनी अगली फिल्म 'प्रलय' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में वो जय मेहता के साथ काम करने वाले हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।