
अमिताभ बच्चन हर रात पैरेंट्स को लिखते थे खत, सुबह पढ़ते भगवत गीता; रणजीत ने बताया
अमिताभ बच्चन के साथ जो भी काम करता है वो उनकी तारीफ करते नहीं थकता है। अब रणजीत ने बताया कि कैसे बिग बी फिल्म के सेट से वह अपने पैरेंट्स को खत लिखते थे।
अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में कई एक्टर्स के साथ काम किया है। जो भी बिग बी के साथ काम कर चुके हैं वे हमेशा एक्टर्स की तारीफ करते हैं। अब हाल में रंजीत ने बताया कि अपनी दूसरी फिल्म रेश्मा और शेरा की शूटिंग के दौरान, अमिताभ चिट्ठियों के जरिए अपने परिवार से कनेक्ट रहते थे और रोजाना भगवत गीता पढ़ते थे।
अल्फा नियोन स्टूडियोज से बात करते हुए रंजीत ने कहा, 'हमने पहली बार रेश्मा और शेरा में काम किया था। वह उनकी दूसरी फिल्म थी। उसके पहले उन्होंने सात हिंदुस्तानी मूवी की थी। मैं भी उसी टेंट में था, जिसमें वो थे, दो और लोग भी थे। वह हर रात को कुछ लिखते थे और सुबह प्रार्थना करते थे।'
पैरेंट्स को लिखते थे खत
अमिताभ के बारे में और बातें बताते हुए रंजीत ने कहा कि एक दिन मैंने उनसे पूछा कि आखिर वे रात में क्या लिखते हैं, इसके बाद उन्होंने बताया कि वह अपने पैरेंट्स को रोज लेटर लिखते हैं और सुबह गीता पढ़ते हैं। यह उनका डेली का रूटीन था।
रणजीत से फिर होस्ट ने नमक हलाल के मजाकिया सीन के बारे में पूछा जिसमें अमिताभ बच्चन उनके पास जॉब के लिए आते हैं और वह इंग्लिश बोलने की कोशिश करते हैं। बिग बी बोलते हैं भैरों बिकम्स बरोन और बरोन बिकम्स भैरों क्योंकि उनके दिमाग पतले थे। रणजीर ने बताया कि अमिताभ बच्चन ने इस सीन को लेकर काफी तैयारी की थी और अगले ही दिन शूट कर दिया था।
उन्होंने कहा, 'हर एक्टर शूट के समय उसमें इन्वॉल्व हो जाता है। अगर आपने फिल्म देखी है तो मैंने उसमें विग पहनी है, लेकिन दूसरे शॉट के दौरान कोई विग नहीं थी। मैंने सिर्फ एंटरी के दौरान विग पहनी थी।'
बिग बी ने एक शॉट में किया था सीन
उन्होंने आगे कहा, ‘हमने शूटिंग शुरू ही की थी और वह मेकअप रूम में चले गए अपने थोड़ी देर के लिए। इसके बाद हमें खबर मिली कि आज का शूट खत्म हो गया। उन्होंने ऐसा इसलिए किया ताकि वह आज के दिन पूरा उस सीन के लिए तैयार हों और फिर अगले दिन उसे करें। वह फिर अगले दिन आए और पहला शॉट अच्छा था, कोई कट नहीं हुआ। ऐसा काम होता था।’
बता दें कि रणजीत और अमिताभ ने कई फिल्मों में साथ में काम किया है जिसमें मुकद्दर का सिकंदर, नमक हलाल, लावारिस, सुहाग और याराना है।

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




