
टिफिन में रखकर चिट्ठियां भेजती थीं जया बच्चन, अमिताभ संग रिश्तों में यूं लाईं फिर से गरमाहट
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की लव स्टोरी। जब टिफिन में चिट्ठियां रखकर महानायक को लेटर भेजा करती थीं एक्ट्रेस।
बॉलीवुड में सक्सेस पाना हर किसी के बस की बात नहीं। यहां कड़ी मेहनत के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी बहुत सैक्रिफाइस करने पड़ते हैं और दशकों तक मेहनत के बाद किसी एक्टर को सुपरस्टार का तमगा मिलता है। सिर्फ इतना ही नहीं सबसे जरूरी होता है जनता जनार्दन का फैसला, अगर शुरुआती कुछ फिल्मों में पब्लिक ने ही पसंद नहीं किया तो एक्टर का फ्लॉप होना लगभग तय है। अमिताभ बच्चन भी इस दौर से गुजर चुके हैं, जब वो इतने व्यस्त रहा करते थे कि उनके पास परिवार के लिए भी वक्त नहीं होता था।
क्योंकि उन दिनों नहीं हुआ करते थे फोन
सबसे बड़ी मुसीबत यह थी कि उन दिनों मोबाइल फोन नहीं होते थे। ऐसे में अमिताभ बच्चन के पास उनके परिवार से जुड़ी बातें पहुंच ही नहीं पाती थीं। ऐसे में अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन ने एक अनूठा तरीका खोजा। अमिताभ बच्चन जो काम के चलते परिवार से कटते जा रहे थे, उनके टिफिन बॉक्स में जया बच्चन ने छोटी-छोटी चिट्ठियां रखकर भेजना शुरू कर दिया। कभी किसी दिन चिट्ठी में लिखा होता था कि आज घर जल्दी आ जाना। तो किसी चिट्ठी में लिखा होता- अभिषेक की तबीयत ठीक नहीं है।
चिट्ठियों से फिर आई रिश्तों में गरमाहट
कभी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के स्कूल के फंक्शन की बात लिखी होती तो कभी कुछ और। इस तरह अमिताभ बच्चन काम पर रहते हुए भी अपने परिवार से टच में रहते थे। अमिताभ बच्चन के लिए यह नोट बहुत खास होते थे और इनके चलते उनका जया बच्चन और अपने परिवार के साथ फिर एक गहरा रिश्ता बनना शुरू हो गया। अमिताभ बच्चन की प्रेम कहानी बॉलीवुड की कुछ सबसे मशहूर प्रेम कहानियों में गिनी जाती है। बिग बी का नाम काफी वक्त तक रेखा के साथ भी जुड़ा रहा, लेकिन फेरे जया बच्चन के साथ हुए।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




