मोहम्मद रफी के इस गाने से जब इतना घबरा गए थे अमिताभ बच्चन, सो नहीं पाए थे रात भर
अमिताभ बच्चन और मोहम्मद रफी दोनों अपने-अपने फिल्ड के शहंशाह रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रफी साहब का एक गाना ऐसा था जिसे लेकर बिग बी घबरा गए थे।

साल था 1979 फिल्म नसीब की तैयारी चल रही थी। संगीतकार लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने एक ऐसा गाना तैयार किया था जो इतिहास रचने वाला था। गाने के बोल थे चल चल मेरे भाई तेरे हाथ जोड़ता हूं। इस गाने को 2 लोगों को गाना था। एक तरफ थे मोहम्मद रफी साहब और दूसरे थे अमिताभ बच्चन। लक्ष्मीकांत जी ने अमिताभ बच्चन को कहा कि कल आप रिकॉर्डिंग स्टूडियो पर टाइम पर आना, आपको मोहम्मद रफी साहब के साथ गाना है। वो रात बिग बी के लिए इम्तिहान से कम नहीं थी।
रफी साहब गए बिग बी के पास
अगले दिन स्टूडियो पर सब आ गए। बिग बी काफी शांत थे और अलग से थे। बिग बी को ऐसा चुप देख, रफी साहब उनके पास गए और पूछा कि क्या हुआ अमित, तुम परेशान क्यों हो? इस पर फिर बिग बी बोलते हैं कि रफी साहब मैं बचपन से आपके गानें सुनते आ रहा हूं।
रात भर नहीं सो पाए थे बिग बी
बिग बी ने आगे कहा, ‘आप मेरे लिए भगवान की तरह हैं। आज जब मुझे आपके साथ गाने का मौका मिला है तो मैं पूरी रात भर सो नहीं पाया। मैं यही सोचता रहा कि आपके सामने कैसे गानें गाऊं।’
रफी साहब ने दी बिग बी को हिम्मत
रफी साहब ने फिर बिग बी के कंधे पर हाथ रखा, मुस्कुराए और उन्हें समझाया। इसके बाद दोनों ने साथ में गाना गाया और ये सुपरहिट बन गया।
इतना ही नहीं रफी साहब ने बड़ी खुशी से अपने घर जाकर बताया था कि आज मैं अमित के साथ गाने गाकर आया हूं और काफी अच्छा रहा।
गानें में बिग बी और ऋषि ने खुद किया सब कोरियोग्राफ
बता दें कि इस गाने में बिग बी और ऋषि कपूर को शराबी की तरह परफॉर्म करना था। दिलचस्प बात यह है कि इसे कोरियोग्राफ नहीं किया गया था। रिहर्सन के दौरान दरअसल, बिग बी और ऋषि को डांस स्टेप्स करने में दिक्कत आ रही थी। लेकिन फिर दोनों ने मेकर्स को कहा कि उन्हें खुद सब करने दो। डायरेक्टर मनमोहन देसाई को उनके नेचुरल कैमिस्ट्री काफी पसंद आई और फिर उसे ही फाइनल कर दिया गया।
बिग के लिए रफी के गाए हुए गानें
मोहम्मद रफी ने बिग बी के लिए कई जबरदस्त हिट गाने में अपनी आवाज दी है। उन्होंने तेरी बिंदिया, पत्ता पत्ता बुटा-बुटा, ऐ यार सुन यारी तेरी, तुमसे दूर रहकर जैसे हिट गाने गाए हैं बिग बी के लिए।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


