अमिताभ बच्चन ने बताया, उनके किस टोटके से इंडिया ने जीता टी-20 वर्ल्डकप, बोले- कहा था…
अमिताभ बच्चन मैच को लेकर अंधविश्वासी हैं। टी-20 वर्ल्डकप में भी उन्होंने एक त्याग किया था जिसे वह टोटका मानते हैं। यहां जानें क्या-क्या चीजें हैं जो मैच के दौरान उन्हें चिंता में डाल देती हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर बॉलीवुड के कई सिलेब्स खुशी जता चुके हैं। इस बीच क्रिकेट के शौकीन अमिताभ बच्चन ने का ट्वीट वायरल है। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने जीत के लिए क्या कुर्बानी दी। टीम इंडिया ने 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में धूम मचा दी। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त दी। जीत के बाद शाहरुख खान से लेकर विकी कौशल तक ने सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई दी। अब अमिताभ बच्चन का ट्वीट भी सुर्खियां बटोर रह है। उन्होंने मैच की कई तस्वीरों के साथ लिखा है कि ऐसा कैसे हो गया।
मैच ना देखना देशसेवा
अमिताभ बच्चन क्रिकेट के तगड़े फैन हैं। सोशल मीडिया पर उनकी दीवानगी अक्सर जाहिर होती रहती है। वह बड़े शौक से क्रिकेट देखते हैं लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल में एक अंधविश्वास के चलते उन्होंने मैच नहीं देखा। अमिताभ बच्चन ने लिखा है, 'कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे, हो गया।' कई लोग अमिताभ के ट्वीट के मजे ले रहे हैं। एक ने लिखा है, सर अगर ऐसा है तो आपका मैच ना देखना भी देश सेवा ही हो गया। इंडिया के लिए ये बलिदान जारी रखिए। एक ने लिखा है कि अब अमिताभ बच्चन को हाइलाइट्स देख लेनी चाहिए।
एक बार टूट चुका अंधविश्वास
अमिताभ बच्चन मैच देखने को लेकर इस टोटके को काफी पहले से फॉलो करते हैं। 2007 के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैच अगर तनावपूर्ण होता है तो वह लाइव नहीं देखते, उन्हें लगता है कि वह देखेंगे तो इंडिया मैच हार जाएगा। 2011 वर्ल्डकप में उन्होंने डर के बाद भी मैच देखा था। जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया था, मैं मैच देखने को लेकर अंधविश्वासी हूं क्योंकि मुझे लगता है हम हार जाएंगे... लेकिन पता नहीं क्यों आज टीवी के सामने बैठ गया और धोनी के छक्के तक देखता रहा।'
बिग बी के कई सारे टोटके
2023 के वनडे वर्ल्ड कप में जब भारत लगातार जीत रहा था तब अमिताभ बच्चन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल के बाद ट्वीट किया था, 'जब मैं मैच नहीं देखता, तो हम जीतते हैं!' सिर्फ मैच देखना ही नहीं। अमिताभ बच्चन के और भी अंधविश्वास हैं। वह एक बार ब्लॉग में लिख चुके हैं कि पैर पर पैर चढ़ाकर बैठना है या नहीं, जूते पहनने हैं या नहीं, कौन सा पैर ऊपर रखना है, इन सब बातों पर भी परेशान रहते हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


