Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmitabh Bachchan took 2 and half hour to shoot this scene after 45 takes got perfect shot
अमिताभ बच्चन ने ढाई घंटे में किया था यह सीन, पूरे 45 रीटेक के बाद मिला था परफेक्ट शॉट

अमिताभ बच्चन ने ढाई घंटे में किया था यह सीन, पूरे 45 रीटेक के बाद मिला था परफेक्ट शॉट

संक्षेप:

दशकों के तजुर्बे के बाद अब अमिताभ बच्चन के लिए मुश्किल से मुश्किल सीन करना बाएं हाथ का खेल होता है। लेकिन क्या आप उनके उस सीन के बारे में जानते हैं जिसे करने में उन्हें 45 रीटेक देने पड़े थे।

Nov 18, 2025 07:28 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को आज पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने भारतीय सिनेमा जगत को एक लंबा सफर तय करते हुए देखा है और अपने काम से बॉलीवुड को एक अलग ही पायदान पर लेकर गए हैं। हर सीन को बड़े एफर्टलेस तरीके से कर दिखाने वाले अमिताभ बच्चन का एक सीन ऐसा भी था जिसे करने में उन्हें कई घंटे लगे थे। अमिताभ बच्चन ने इस सीन को करने में 45 टेक लिए थे। हम बात कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की साल 1984 में आई फिल्म 'शराबी' की जिसे खूब पसंद किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमिताभ ने दिए थे 45 बार रीटेक

जया प्रदा, ओम प्रकाश, प्राण और सुरेश ओबेरॉय जैसे सितारों से सजी इस फिल्म के एक सीन को करने में अमिताभ बच्चन की हालत खराब हो गई थी। दरअसल डायरेक्टर प्रकाश मेहरा को एक सीन बहुत परफेक्ट तरीके से चाहिए था। इस सीन को बहुत नैचुरल तरीके से करने में अमिताभ बच्चन को 45 रीटेक करने पड़े थे। अमिताभ बच्चन बार-बार यह सीन तब तक करते रहे, जब तक उन्होंने इसे डायरेक्टर के मन मुताबिक नहीं कर दिया। तो चलिए जानते हैं क्या था यह सीन, और क्या थी इसे करने में मुश्किल।

ढाई घंटे बाद शूट हो पाया यह सीन

शराबी फिल्म का यह वो सीन था जिसमें प्राण साहब अपने बेटे यानि अमिताभ बच्चन को एक मेहमान से मिलवाते हैं और वो मेहमान नशे में होता है। अमिताभ बच्चन उसे गले लगाते हैं, लेकिन दिक्कत यह थी कि अमिताभ और उस शख्स की आवाजें मैच नहीं कर रही थीं। बार-बार कहीं ना कहीं आवाजें मिस हो जा रही थीं। यह सब कार्यक्रम करीब दो-ढाई घंटे तक चलता रहा लेकिन अमिताभ बच्चन ने हार नहीं मानी। तब जाकर यह सीन उस तरह हो पाया, जैसे निर्देशक इसे चाहते थे।

वर्क फ्रंट पर क्या कर रहे हैं अमिताभ

बॉलीवुड के शहंशाह की उम्र 83 साल हो चुकी है और इस उम्र में भी वह लगातार वर्क फ्रंट पर एक्टिव हैं। अमिताभ बच्चन आज भी कौन बनेगा करोड़पति जैसे शो की शूटिंग करने के लिए सेट पर 12-15 घंटे काम करते हैं और फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों की दुनिया में एक रिलेवेंट नाम बने हुए हैं और दर्शकों को उनकी अगली फिल्म का हमेशा इंतजार रहता है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।