क्या है पर्सनैलिटी राइट्स और क्यों अमिताभ बच्चन से लेकर कार्तिक आर्यन तक; सेलेब्स कर रहे इसकी मांग
कई सेलेब्स पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं जिसमें बॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल हैं। लेकिन अगर आप जानना चाहते हैं कि ये क्या है तो अंदर पढ़ें खबर।

आप लोगों ने देखा होगा कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड सेलेब्स कोर्ट से अपनी पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा की मांग कर रहे हैं। अब तक ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन और हाल ही में कार्तिक आर्यन समेत कई सेलेब्स ने पर्सनैलिटी राइट्स की कानूनी रूप से रक्षा करने की कोशिश की है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये है क्या और क्यों सेलेब्स ऐसा कर रहे हैं।
क्या है पर्सनैलिटी राइट्स
पर्सनैलिटी राइट्स का मतलब है कि इस राइट के जरिए आपकी पर्सनल आइडैन्टिटि को बिना आपकी मर्जी के कमर्शियल या मिसलीडिंग पर्पस के लिए यूज नहीं किया जा सकता है।
क्या सिर्फ सेलेब्स ही इस राइट्स को यूज कर सकते हैं?
अगर आप यह सोच रहे हैं कि सिर्फ सेलेब्स ही इस राइट का इस्तेमाल कर सकते हैं तो नहीं ऐसा नहीं है। कॉमन लोग भी जिन्हें लगता है कि उनकी पर्सलैलिटी आइडैन्टिटि का यूज हो सकता है तो वह भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्यों कर रहे इसका इस्तेमाल
दरअसल, कई सेलेब्स की फोटोज और उनके ऑटोग्राफ को लोग टी शर्ट, मग में यूज करते हैं। वहीं कई बार तो उनकी वॉइस और उनके फेस को बिना उनकी पर्मिशन के यूज करते हैं। बिना उनके परमिशन के जब लोग प्रमोशन करते हैं या किसी भी चीज के लिए यूज करते हैं तो ये उनकी पर्सनैलिटी राइट्स का उल्लंघन है।
गलत फायदा उठाते हैं लोग
इसके अलावा ए आई एडिट और डीपफेक फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं जिसमें सेलेब्स का चेहरा लगाकर कुछ भी वीडियो बना दिया जाता है या कुछ बोल्ड कंटेंट बना दिया जाता है। वहीं कुछ तो सेलेब्स के फोटोज और वॉइस को यूज कर पैसे कमाते हैं।
फिर लिया जाता है एक्शन
अब जब इनके राइट्स को कोर्ट से भी मंजूरी मिल जाती है तो इसके बाद अब जो भी उनसे रिलेटेड कुछ भी यूज करेगा मतलब उनका फोटो, उनका ऑटोग्राफ या कुछ भी तो फिर उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
कोर्ट कैसे फैसला करता है कि ये नुकसान है
कोर्ट आपसे सवाल करता है कि क्या आपको इससे कोई नुकसान हुआ है पर्सनली या प्रोफेशनली? अगर आप हां बोलोगे तो फिर वे तुरंत सामने वाले के खिलाफ एक्शन लेंगे।
कितने सेलेब्स ने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मांग की
अब तक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान, करण जौहर, रजनीकांत, जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, कार्तिक आर्यन अपनी पर्सनैलिटी राइट्स सुरक्षित कर चुके हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


