Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmitabh Bachchan to be part Salman Khan Battle of Galwan Twitter Fans Super Excited says can not wait
सलमान खान के साथ बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन? एक तस्वीर से होने लगी ये चर्चा

सलमान खान के साथ बैटल ऑफ गलवान में नजर आएंगे अमिताभ बच्चन? एक तस्वीर से होने लगी ये चर्चा

संक्षेप:

क्या सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे? फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की एक इंस्टा स्टोरी के बाद इस बात की चर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से हो रही है। 

Thu, 30 Oct 2025 07:24 AMHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में लद्दाख में फिल्म के शूट को पूरा किया है। सलमान खान की इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अब फिल्म के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी स्टोरी शेयर की है जिससे ऐसी चर्चा हो रही है कि सलमान खान की फिल्म में अमिताभ बच्चन भी नजर आ सकते हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सलमान के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन?

बैटल ऑफ गलवान के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी पोस्ट में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। इसी के साथ अपूर्व लाखिया ने कैप्शन लिखा- गेस करिए कि वो क्या बता रहे हैं? गेस सेट पर आज कौन आया है?

क्या बोले सोशल मीडिया यूजर्स?

अपूर्व की ये स्टोरी एक्स पर तेजी से वायरल हो रही है। एक यूजर ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा- क्या ये सच में हो रहा है? अमिताभ और सलमान साथ में, वाह! एक दूसरे यूजर ने लिखा- काफी उत्साहित हूं सलमान और अमिताभ बच्चन को साथ में देखने को। एक तीसरे यूजर ने लिखा- तो ये कंफर्म हो गया कि बैटल ऑफ गलवान में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे।

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की बात करें तो इस फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म में अभिलाष चौधरी, अंकुर भाटिया और निर्भय चौधरी जैसे कलाकार नजर आएंगे। सलमान खान की ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey
हर्षिता पांडेय लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है। इससे पहले वह आज तक में काम कर चुकी हैं। एंटरटेनमेंट के अलावा मेंटल हेल्थ की खबरों में रुचि रखती हैं। काम से इतर वह अपना अधिकांश वक्त फिल्में देखने में बिताती हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।