तूने मुझे बुलाया शेरावालिए...अमिताभ से लेकर अक्षय कुमार ने गाए हैं ये माता के गाने, मुस्लिम था सिंगर

लाइव हिन्दुस्तान
share

क्या आप जानते हैं हिंदी फिल्मों में अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार राजेश खन्ना ने भी माता के गीत गाए हैं। हिंदी फिल्मों के ये 6 माता के गाने आज हर देवी चौकी और जागरणों में सुने जाते हैं। 

celebs sang devotional devi songs
तूने मुझे बुलाया शेरावालिए...अमिताभ से लेकर अक्षय कुमार ने गाए हैं ये माता के गाने,

देशभर में नवरात्रि की धूम है। माता की चौकी और जागरणों में उनके गीत सुनाई दे रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मों में बॉलीवुड एक्टर ने भी माता के गीतों को गाया है। अक्षय कुमार से लेकर जीतेंद्र, राजेश खन्ना ने माता के नाम के गाने स्क्रीन पर गाए हैं। इन गानों ने ऑडियंस के बीच अलग पहचान बनाई और सालों बाद भी माता की चौकी और जागरणों में इन गानों को सुना जाता है। फिल्मों में माता के नाम पर गाए गए ये 6 गाने। जानिए इन गीतों को किसने लिखा था और किसने दी थी आवाज।

अपनी संतोषी मां- जय संतोषी मां

1975 में फिल्म आई थी जय संतोषी मां। इस फिल्म के लगभग सभी गाने माता के लिए गाए गए थे। लेकिन एक गाना ‘यहां वहां जहां तहां मत पूछों कहां-कहां अपनी संतोषी मां’ खूब पसंद किया गया था। ये गाना कवि प्रदीप ने लिखा था और उन्होंने खी गाया था। ये माता का गीत आत्मा को सुकून देता है

ओ माता शेरावाली- सुहाग

क्या आप यकीन करेंगे कि अमिताभ बच्चन और रेखा ने रोमांटिक गानों के अलावा एक गाना माता के नाम का भी गाया है। साल 1979 में फिल्म आई थी सुहाग। इस फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट थी। इसी फिल्म में एक गाना माता पर भी था' गाने के बोल थे 'ओ माता शेरावाली'। इस गाने में अमिताभ बच्चन और रेखा नजर आए थे। ये एक तरह का गरबा डांस सॉंग था। गाने को आवाज मोहम्मद रफी और आशा भोसले ने दी थी।

तूने मुझे बुलाया शेरावालिए-आशा

साल 1980 में जीतेंद्र, रीना रॉय और रामेश्वरी की एक फिल्म आई थी जिसका नाम था 'आशा'। इस फिल्म का गाना 'शीशा हो या दिल हो आखिर टूट जाता है'खूब मशहूर हुआ था। लेकिन इसमें एक और भक्ति गीत था जिसका नाम था 'तूने मुझे बुलाया शेरावालिए'। इस गाने को फिल्म में जीतेंद्र और एक्ट्रेस रामेश्वरी पर फिल्माया गया गया था। आज भी माता के लिए ये गाना भक्त श्रद्धा के साथ गाते हैं। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था। इस गाने को अपनी आवाज एक मुस्लिम सिंगर ने दी थी। वो सिंगर थे मोहम्मद रफी। माता के गाने के लिए मोहम्मद रफी ने नरेंद्र चंचल के साथ मिलकर ये गाना रिकॉर्ड किया जो आज भी बहुत खास है।

चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है- अवतार

1983 में राजेश खन्ना की फिल्म अवतार रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्टर का किरदार अपने बीमार बेटे को मां के दरबार में लेकर जाते हुए गाना गाते हैं। फिल्म में शबाना आजमी लीड रोल में थी। गाना था 'चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है'। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था। महेंद्र कपूर, नरेंद्र चंचल और आशा भोसले की आवाज में ये गाना रिकॉर्ड हुआ था जो आज भी सुना जाता है।

मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया-खिलाड़ियों का खिलाड़ी

1996 में अक्षय कुमार के करियर की एक बड़ी फिल्म रिलीज हुई थी जिसका नाम था 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' फिल्म में रेखा नेगेटिव रोल में थीं और रवीना टंडन ने अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार एक भक्ति गीत गाते हैं। वो गाना था 'मां शेरावालिये तेरा शेर आ गया'। उस साल आई फिल्म का ये गाना खूब पसंद किया गया था। इस गाने को देव कोहली ने लिखा था। देव कोहली वहीं हैं जिन्होंने सलमान खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' के गाने लिखे थे। अनु मलिक का म्यूजिक था और आवाज थी सोनू निगम की।

जय माता दी- आरजू

अक्षय कुमार ने माता के लिए भक्ति अपनी अगली फिल्म में भी दिखाई थी। साल 1999 में आई फिल्म आरजू में अक्षय और माधुरी दीक्षित लीड रोल में थे। सैफ अली खान ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था।

इस फिल्म में भी एक माता पर गाना था जिसके बोल थे 'दुनिया से दूर जा रहा हूं, मैं तेरे पास आ रहा हूं जय माता दी'। इस गाने को आनंद बक्शी ने लिखा था और एक बार फिर सोनू निगम अक्षय कुमार की आवाज बने थे।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडतूने मुझे बुलाया शेरावालिए...अमिताभ से लेकर अक्षय ने गाए हैं ये माता के गाने