अमिताभ बच्चन के नाती ने ठीक की सिमर की साड़ी, बिग बी बोले- कभी ऐसा करता नहीं देखा
अमिताभ बच्चन का मस्तीभरा अंदाज सबको काफी पसंद है। अब बिग बी ने अगस्त्य नंदा को अपनी कोस्टार सिमर भाटिया की साड़ी को ठीक करने के लिए चिढ़ाया।

अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति में मस्ती करते रहते हैं। अब हाल ही में उनके नाती अगस्त्य नंदा शो में आए अपनी को-स्टार सिमर भाटिया के साथ। दोनों अपनी फिल्म इक्कीस के प्रमोशन के लिए आए। इस दौरान बिग बी, अगस्त्य को काफी चिढ़ाते हैं कि उन्होंने सिमर की साड़ी के पल्लू को हैंडल करने में मदद की है।
अगस्त्य ने बिग बी को लेकर समिर को डराया
दरअसल, अमिताभ, सिमर भाटिया से पूछते हैं कि वह केबीसी में आकर कैसा फील कर रही हैं क्योंकि वह पहली बार आ रही हैं। इस पर सिमर बोलती हैं कि मुझे काफी अच्छा लग रहा है जिस तरह से आप अगस्त्य से बात कर रहे हो। इन्होंने मुझे कहा कि मुझे एक डेकोरम मेन्टन करना पड़ेगा आपके सामने।
बिग बी ने कहा स्ट्रेस मत करो
बिग बी तुरंत बोलते हैं कि कोई डेकोरेम-वेकोरेम कुछ नहीं है। आपको जो करना है वो करो। आप कम्फर्टेबल रहो बस स्ट्रेस मत करो।
अगस्त्य ने फिर सिमर से कहा कि मैंने आपसे कब ऐसा कहा? इस पर बिग बी बोलते हैं आप क्यों उन्हें डरा रहे हैं? सिमर बोलती हैं कि लेकिन वह सेट पर मेरा ध्यान रखते थे। इसके बाद बिग बी फिर अगस्त्य को चिढ़ाते हैं और बोलते हैं कि आप ऐसा भी करते थे। क्या बात है?
अगस्त्य को फिर चिढ़ाया
वहीं दूसरे क्लिप में बिग बी और चिढ़ाते दिखे। वह बोलते हैं, मैंने नोटिस किया कैसे आप उनकी साड़ी के पल्लू को पकड़ने में मदद कर रहे थे। मैं आपको बधाई भी देता हूं आपने ऐसा कुछ किया है। आपने पहले कभी ऐसा नहीं किया। क्या वजह हो सकती है?
बिग बी ने इस दौरान धर्मेंद्र को भी ट्रिब्यूट दिया। धर्मेंद्र और बिग बी साथ में कई बार काम कर चुके हैं और उनकी जोड़ी को काफी पसंद भी किया गया था।
फिल्म इक्कीस की बात करें तो यह मूवी 1 जनवरी को रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है

लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalपरिचय
सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




