अमिताभ बच्चन की समधन के नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, LIC की एजेंट बन कर डाला ऐसा अनोखा काम

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

 हम बात कर कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा की। ऋतु बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की बेटी हैं। वहीं, रिश्ते में वो अमिताभ बच्चन की समधन भी हैं।  

अमिताभ बच्चन की समधन के नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, LIC की एजेंट बन कर डाला ऐसा अनोखा काम
अमिताभ बच्चन की समधन के नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड

बॉलीवुड के बादशाह अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अमिताभ ने अपने करियर में न जानें कितनी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। यही नहीं, अपने करियर में बिग बी ने कई बड़े अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। लेकिन क्या आप जानते हैं उनके परिवार का एक ऐसा सदस्य रहा है, जिसके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज है, जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं पाया। उन्होंने LIC के क्षेत्र में एक कुछ ऐसा अनोखा काम कर डाला जिसे आजतक कोई दूसरा नहीं कर पाया। आइए जानते हैं कौन हैं वो और कौन सा रिकॉर्ड दर्ज है उनके नाम?

ये हैं अमिताभ बच्चन की समधन

हम बात कर कर रहे हैं अमिताभ बच्चन की समधन ऋतु नंदा की। ऋतु बॉलीवुड एक्टर राज कपूर की बेटी हैं। वहीं, रिश्ते में वो अमिताभ बच्चन की समधन भी हैं। ऋतु की बेटे से अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन की शादी हुई है। आज ऋतु इस दुनिया में नहीं हैं। बता दें कि ऋतु नंदा एक जमाने में LIC की टॉप इंश्योरेंस एजेंट थीं। ऋतु ने जब LIC ज्वाइन की थी तो बस सब उनका मजाक बना रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी की बात पर ध्यान न देते हुए खुद को आगे बढ़ाया और काम पर फोकस करती रहीं। उन्होंने LIC के क्षेत्र में इतनी मेहनत करी कि एक अनोखा रिकॉर्ड ही अपने नाम दर्ज करा लिया।

ऋतु नंदा के नाम दर्ज है ये अनोखा रिकॉर्ड

बता दें कि राज कपूर की बेटी होने के बावजूद उन्होंने अपने हिसाब से करियर का चयन किया और बॉलीवुड से दूर रहने का फैसला किया। ऐसे में ऋतु ने LIC को अपने करियर के तौर पर चुना और इसकी टॉप इंश्योरेंस एजेंट थीं। उन्होंने एक दिन में LIC के 17 हजार पेंशन प्लान की बिक्री का रेकॉर्ड अपने नाम किया था। न्यूज एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतु नंदा के नाम एक दिन में 17000 इंश्योरेंस पॉलिसी बेचने का गिनीज बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य मुकाम भी हासिल किए। उन्हें करियर में एलआईसी की तरफ से बेस्ट इंश्योरेंस एडवाइजर ऑफ द डिकेड का भी अवॉर्ड मिला था। बता दें कि करियर के शुरुआत में ऋतु ने बिजनेस में हाथ आजमाया लेकिन वह असफल रहीं। इसके बाद उन्होंने इंश्योरेंस सर्विस (RNIS) नाम से कंपनी भी खोली और सफलता के कदम चूमें।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअमिताभ की समधन के नाम दर्ज है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, कर डाला ऐसा अनोखा काम