83 साल के अमिताभ बच्चन ने कहा वह काम करते रहना चाहते हैं, बोले- काम ना होना...
अमिताभ बच्चन आज भले ही 83 साल के हो गए हैं, लेकिन उनका काम को लेकर जो डेडिकेशन है उससे कई यंग जनरेशन मोटिवेट होती है। अब बिग बी ने बताया कि कैसे काम कितना जरूरी होता है।

अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह एक्स, इंस्टाग्राम या फिर ब्लॉग के जरिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के अपडेट्स देते रहते हैं। बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया कि वह और दिन के मुताबिक अपने दिन की शुरुआत जल्दी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले से तय काम और मीटिंग्स के कारण उन्हें सुबह जल्दी उठना पड़ा।
क्या बोले बिग बी
बिग बी ने लिखा, ‘ये ब्लॉग जल्दी का है, लेकिन कुछ मीटिंग्स सुबह को जल्दी होनी थी। यही वजह है इस टाइमिंग का।’ अपनी प्रोफेशनल जर्नी के बारे में बताते हुए बिग बी बोलते हैं कि उनके एफर्ट्स का उन्हें फल भी मिलता है। उनका कहना है कि वह काम में बिजी रहने की महत्वपूर्णता को समझते हैं।
काम करते रहना चाहिए
बिग बी ने आगे लिखा, ‘मेहनत धीरे-धीरे रंग ला रही है और उम्मीद है कि काम के समय में व्यस्त रहा जा सकेगा। ये जरूरी है...काम ना होना काफी खराब फीलिंग होती है इसलिए काम-काम करते रहो।’
केबीसी 17 किया था होस्ट
बता दें कि बिग बी इससे पहले कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन को होस्ट कर रहे थे। बिग बी ने शो को इमोशनली बाय कहा। वह बोले थे, कभी-कभी हम किसी मोमेंट को इतनी गहराई के साथ जीते हो और उसमें खो जाते हैं कि जब हम फाइनल प्वाइंट तक पहुंच जाते हैं तो ऐसा लगता है कि जैसे अभी सब शुरू हुआ है और इतनी जल्दी अब खत्म हो रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे सब कल ही हुआ था। मैं इस गेम के लास्ट दिन पर हूं। मैंने अपनी लाइफ का वन थर्ड हिस्सा इस शो में स्पेंड किया है। मैं इसका शुक्रगुजार हूं।
वहीं कुछ महीने पहले बिग बी ने बताया था कि वह सुबह 5.30 बजे तक काम करते रहे। बिग बी ने कहा था, ‘सुबह 5.30 तक काम करता रहा और भूल गया कि एक जरूरी ब्लॉग काम है और सबको जवाब देना है...तो माफी और अफसोस, लेकिन काम को लेकर कोई अफसोस नहीं।’
अमिताभ बच्चन की फिल्में
अमिताभ बच्चन की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट कल्कि 2898 एडी में नजर आए थे जिसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में बिग बी के साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन थे। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी सेक्शन 84 में नजर आने वाले हैं। हालांकि इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई अपडेट नहीं है।
वैसे इसके अलावा बिग बी कल्कि 2898 एडी 2 में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में बिग बी और प्रभास तो होंगे, लेकिन दीपिका नहीं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


