'धरती पर कोई वफादार आदमी नहीं...' अमिताभ बच्चन के अजीब ट्वीट ने खींचा सबका ध्यान, तेजी से हुआ वायरल

Feb 28, 2026 07:20 am ISTPriti Kushwaha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन X (ट्विटर) या इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि टम्बलर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह रोजाना पोस्ट के जरिए फैंस के साथ न सिर्फ जुड़े रहते हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानकारी देते हैं।

'धरती पर कोई वफादार आदमी नहीं...' अमिताभ बच्चन के अजीब ट्वीट ने खींचा सबका ध्यान, तेजी से हुआ वायरल

बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। अपने करियर में बिग बी ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी वो लगातार काम करते नजर आ रहे हैं। यही नहीं अमिताभ हमेशा सही अपने फैंस के करीब रहना पसंद करते हैं। बिग बी अपने पोस्ट के साथ-साथ वो हर रविवार अपने घर 'जलसा' से बाहर निकलकर फैंस की भीड़ से मिलना। हाल ही में बिग बी ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वो अब वो हर रविवार को जलसा के बाहर फैंस से नहीं मिलेंगे। वहीं, अब उनका एक नया पोस्ट फिर चर्चा में आ गया।

लेकिन बदकिस्मती से...

अमिताभ बच्चन X (ट्विटर) या इंस्टाग्राम ही नहीं बल्कि टम्बलर पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह रोजाना पोस्ट के जरिए फैंस के साथ न सिर्फ जुड़े रहते हैं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में भी जानकारी देते हैं। ऐसे में शुक्रवार (27 फरवरी) को, बिग बी ने एक अजीब ट्वीट से सबका ध्यान खींचा, जिसने लोगों में उत्सुकता जगाई। उन्होंने लिखा, 'वफादार आदमी दुनिया के हर कोने में मिल जाते हैं, लेकिन बदकिस्मती से, धरती गोल है।' हालांकि इसके पीछे का कॉन्टेक्स्ट पूरी तरह से साफ नहीं है, लेकिन उनके इस ट्वीट पर लोगों के रिएक्शन की लहर देखने लायक थी। एक तरफ जहां कुछ फैंस सोच रहे थे कि यह किस बारे में हो सकता है। वहीं, दूसरी तरफ कई इस पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने किए जमकर कमेंट्स

एक X यूजर ने लिखा, 'बिग बी कुछ सीरियस फिलोसॉफिकल बात कह रहे हैं। लगता है लॉयल लोगों को ढूंढना पहले से ही काफी मुश्किल है, खासकर ज्योग्राफी की वजह से।' दूसरे ने कमेंट किया, 'यह कन्फेशन है या क्या?' एक ने मज़ाक में कहा, 'तो इसका मतलब है कि आप लॉयल नहीं हैं?' एक और ने लिखा, 'भाई, ओवरथिंकिंग सेलेब्रिटी को भी होती है। कोई बड़ी बात नहीं, सब लोग चिल करो।' एक फैन ने कहा, 'सच में सेल्फ-शेडिंग, लेकिन उन्होंने फैक्ट्स की वजह से उस स्टेटमेंट को मान लिया।' दूसरे ने कमेंट किया, 'टिपिकल डैड जोक्स।'

लेकिन जलसा गेट पर कोई नहीं...

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने अक्सर अपने मुंबई वाले घर जलसा के बाहर फैंस से रविवार को मिलने की तस्वीरें अपने पर्सनल ब्लॉग पर शेयर करते हैं। हालांकि, कुछ दिनों पहले यानी 22 फरवरी को उन्होंने टम्बलर पर अमिताभ ने लिखा था, 'काम कुछ जोश के साथ चल रहा है ...लेकिन, एक लेकिन आ जाता है ... और मेरे लिए दिन खत्म हो जाता है ... संडे का ब्रेक लेने के लिए ... यहां संडे ... लेकिन जलसा गेट पर कोई नहीं, अफसोस की बात है ... इसलिए ट्रैवल की एनर्जी बचाकर रखें और जल्द ही मिलेंगे... तब तक ... सोच और विचार और सोच की शांति में और भी बहुत कुछ...।' उनके इस पोस्ट ने हर किसी को हैरान कर दिया था।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha
डिजिटल और प्रिंट जर्नलिज्म में करीब 8 साल से अधिक का अनुभव। मनोरंजन, लाइफ स्टाइल पर काम कर चुकी हूं। कानपुर, मेरठ, रोहतक, जयपुर और दिल्ली में पत्रकारिता कर चुकी हूं। कानपुर यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। हिन्दुस्तान लाइव से जुड़ने से पहले हिन्दुस्तान प्रिंट मीडिया, दैनिक भास्कर प्रिंट, राजस्थान पत्रिका डिजिटल, गृहलक्ष्मी, दैनिक जागरण डिजिटल जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। पिछले एक साल से प्रीति कुशवाहा लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़ी हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।