Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmitabh Bachchan Says He Feels Stuck After Finishing Kaun Banega Crorepati 17 Shoot
KBC 17 खत्म होने के बाद फंसा हुआ महसूस कर रहे अमिताभ बच्चन, बोले- दिन बहुत…

KBC 17 खत्म होने के बाद फंसा हुआ महसूस कर रहे अमिताभ बच्चन, बोले- दिन बहुत…

संक्षेप:

अमिताभ बच्चन का कहना है कि कौन बनेगा करोड़पति 17 की शूटिंग खत्म होने के बाद वह फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि शो खत्म होने के बाद कैसा फील हो रहा है।

Jan 05, 2026 07:56 am ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन को शो कौन बनेगा करोड़पति में काफी पसंद किया जाता है। यहां ना सिर्फ बिग बी कंटेस्टेंट्स के साथ गेम खेलते हैं बल्कि उनके साथ मस्ती-मजाक भी करते हैं और अपनी लाइफ के कुछ अनसुने किस्से भी बताते हैं। अब शो का लास्ट एपिसोड पिछले हफ्ते के शुक्रवार को हो गया था। शो के आखिरी एपिसोड में बिग बी ने दर्शकों को प्यार और सपोर्ट के लिए थैंक्यू भी कहा था। अब शो खत्म होने के बाद बिग बी काफी परेशान हैं और उन्होंने इसकी वजह भी बताई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कहां फंस गए बिग बी

बिग बी ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा, 'अभी कुछ ही दिन हुए हैं सीजन के एंड हुए और दिन इतने लंबे लगने लगे हैं अभी से। काम ना करना एक बंजर इलाके में सुस्त सैर करने जैसा है।'

बिग बी ने आगे लिखा, ‘इसमें फंस गया हूं, अब थके हुए पैरों को खींचकर आगे बढ़ने की पूरी कोशिश करनी है।’

शो के आखिरी दिन इमोशनल हो गए थे बिग बी

इससे पहले बिग बी ने शो में कहा था, ‘जब भी मैंने दिल खोलकर कहा कि मैं आ रहा हूं तो आप सबने मेरा खुले दिल से स्वागत किया। जब मैं हंसा तो आप भी मेरे साथ हंसे और जब भी मेरी आंखों में आंसू आए तो आपके भी आंसू निकले। आप लोग मेरी जर्नी का हिस्सा रहे हैं शुरू से एंड तक। मैं बस इतना कहूंगा कि आप यहां हैं तो ये गेम है और ये गेम है तो मैं यहां हूं। थैंक्यू सो मच।’

ये भी पढ़ें:जानिए क्या करते हैं अमिताभ बच्चन के भाई अजिताभ के चारों बच्चे

बिग बी की फिल्में

बिग बी की फिल्मों की बात करें तो अब वह सेक्शन 84 और कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में नजर आएंगे। सेक्शन 84 में उनके साथ निमृत कौर और अभिषेक बनर्जी हैं। वहीं कल्कि 2898 एडी में उनके साथ प्रभास अहम किरदार में हैं। दीपिका पादुकोण पहले पार्ट में थीं, लेकिन अब वह दूसरे पार्ट में नहीं हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।