अमिताभ बच्चन के करियर के सबसे हिट गाने के पीछे हैं राज कपूर का भी हाथ, 45 सालों बाद भी सुना जाता है गाना
अमिताभ बच्चन का गाया हुआ ये गाना राज कपूर की वजह से फिल्म तक पहुंचा था। उस दिन राज कपूर की पार्टी में अमिताभ ने सुनाया था गाना। इस डायरेक्टर को आया पसंद और बन गया अमर गीत। जानिए अमिताभ के इस गाने का किस्सा।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी जबरदस्त एक्टिंग के साथ दमदार आवाज के लिए भी मशहूर थे। उन्होंने अपनी कई फिल्मों में खुद के लिए गाने गाए, फिल्मों में नरेटर के तौर पर भी उनकी आवाज का इस्तेमाल किया गया। लेकिन क्या आप जानते हैं अमिताभ बच्चन का गाया हुआ गाना 'रंग बरसे' राज कपूर की वजह से फिल्म सिलसिला तक पहुंचा था। इस होली गीत की शुरुआत राज कपूर के घर होने वाली पार्टी से हुई थी। उस पार्टी के बाद ये गाना होली गीत बन गया। आज भी इस गाने को होली सॉन्ग की लिस्ट का नंबर 1 गीत माना जाता है।
राज कपूर की पार्टी में सबसे पहले बजा था ये गाना
राज कपूर के घर होने वाली होली पार्टी उस समय की सबसे बड़ी पार्टियों में से एक थीं। राज कपूर के घर सितारों की महफ़िल सजती थी।इंडस्ट्री के तमाम बड़े कलाकार इस पार्टी का हिस्सा बनते थे। ऐसे ही एक होली पार्टी में अमिताभ बच्चन भी शामिल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर किसी बात से निराश थे। ऐसे में राज कपूर ने अमिताभ बच्चन से होली पर कुछ सुनाने की रिक्वेस्ट की। पहले तो एक्टर ने मना कर दिया। लेकिन राज कपूर की बात टालना उन्हें भी सही नहीं लगा। सितारों से भरी महफिल में अमिताभ बच्चन ने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन का लिखा गीत ‘रंग बरसे भीगे चुनर वाली’ सुनाया।
हर पार्टी की शान बना अमिताभ बच्चन का ये गाना
अमिताभ जब अपनी दमदार आवाज में जब ये गाना सुना रहे थे तो महफिल में शामिल सभी मेहमान हैरान थे। सितारों की इस भीड़ में डायरेक्टर यश चोपड़ा भी शामिल थे। यश चोपड़ा ने जब ये गाना सुना तो तय कर तय कर लिया था कि वो इसे अपनी फिल्म में इस्तेमाल करेंगे। बाद में जब 1981 में यश चोपड़ा ने अपनी फिल्म सिलसिला बनाई तो उसमें अमिताभ और रेखा पर इस गाने को फिल्माया गया। फिल्म के इस गाने ने कमाल कर दिया था। उस समय के बाद से लेकर अभी तक ये गाना हर होली पार्टी की शान बनता है।
सिलसिला बॉक्स ऑफिस
बता दें, फिल्म सिलसिला में अमिताभ बच्चन और रेखा के अलावा संजीव कुमार, जया बच्चन लीड किरदार में थीं। ये एक एक्स्ट्रा मैरिटल लव स्टोरी थी जो उस समय की ऑडियंस को पसंद नहीं। सिलसिला मोटे बजट की फिल्म थी। इन एक्टर्स को एक साथ लाना भी आसान काम नहीं था। लेकिन यश चोपड़ा ने फिल्म को बनाने के लिए हर तरह का रिस्क लिया। अंत में ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाई नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


