'अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ...' ट्रोलिंग को लेकर अमिताभ बच्चन ने बयां किया दर्द

लाइव हिन्दुस्तान
share

इन दिनों अमिताभ 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो पर बिग बी कंटेस्टेंट संग खुलकर बात करते हैं, साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई मजेदार किस्से शेयर करते हैं।

amitabh bachchan
ट्रोलिंग को लेकर अमिताभ बच्चन ने बयां किया दर्द

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के चाहने वाले आज पूरी दुनिया में हैं। उनकी फैन फॉलोइंग इतनी जबरदस्त है कि उनका हर पोस्ट मिनटों में वायरल हो जाता है। ये कहना गलत नहीं कि बिग बी के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पोस्ट के साथ होती है। इन दिनों अमिताभ 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। शो पर बिग बी कंटेस्टेंट संग खुलकर बात करते हैं, साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में कई मजेदार किस्से शेयर करते हैं। उन्होंने हाल ही में केबीसी के मंच पर ऑनलाइन ट्रोलिंग और आलोचना के बारे में अपना पर्सनल एक्सपीरियंस शेयर किया है।

यूजर्स के कमेंट्स पढ़ने के बाद बदल गया नजरिया

दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति 18' के एक कंटेस्टेंट ने सोशल मीडिया पर नेगेटिविटी (ट्रोलिंग) से निपटने के बारे में अमिताभ बच्चन से सलाह मांगी। अभिनेता ने बताया कि उनकी पीढ़ी के लोगों के लिए आलोचना को संभालना अक्सर मुश्किल होता है। एपिसोड के दौरान, कंटेस्टेंट ने बिग बी से पूछा, 'मैं आपसे यह पूछना चाहता हूं कि आप सोशल मीडिया पर आलोचना को कैसे संभालते हैं, सर? मेरी उम्र के लोगों को आलोचना संभालना बिल्कुल नहीं आता और वे ऐसा कर भी नहीं पाते।' इस पर अमिताभ ने याद किया कि शुरू में वे सोशल मीडिया को अपने विचार खुलकर रखने का एक जरिया मानते थे। उन्होंने आगे बताया कि यूजर्स के कमेंट्स पढ़ने के बाद उनका नजरिया बदल गया।

'अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ...'

बिग बी ने सोशल प्लेटफॉर्म पर अपनी जर्नी के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा, 'पहले हमने सोचा कि ये बहुत अच्छा यंत्र है, इसमें हम अपने दिल की बात बोल देते हैं... उसके बाद जब हमने पढ़ना शुरू किया कि इसका कमेंट क्या है, हमने ऐसे लिखना बंद कर दिया।' लोगों ने लिखा, 'अपने आप को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ... ऐसे क्यों बोल रहा है?' तो ऐसी-ऐसी शब्दावली होती है, बड़ा अजीब लगता है। तो अब हमने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है। अजीब है। तो अब, मैंने ज्यादा लिखना छोड़ दिया है।'

जब से लिखना कम किया है, मेरे फॉलोअर्स बढ़ते ही जा रहे हैं

इसके बाद एक्टर ने हल्के-फुल्के अंदाज में बातचीत खत्म की, जिससे विनम्र और स्टूडियो में मौजूद दर्शक हंसने लगे, 'और भाईसाहब, आपको एक बात बताऊं? जब से मैंने कम लिखना शुरू किया है, मेरे फॉलोअर्स बढ़ते ही जा रहे हैं।'

बिग बी हुए 84 साल के

बता दें कि अमिताभ बच्चन ने 2008 में अपना पर्सनल ब्लॉग लिखना शुरू किया था और तब से वे कई डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहे हैं। वहीं, बीते दिनों यानी 11 अक्टूबर को बिग बी ने अपना 84वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फैंस और दोस्तों ने उन्हें जमकर बधाई दी।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'अपने को क्या समझता है रे तू बुढ़ऊ...' ट्रोलिंग को लेकर अमिताभ ने बयां किया दर्द