83 की उम्र में भी खूब पसीना बहा रहे हैं अमिताभ बच्चन, 1 दिन में शूट की 12 शॉर्ट फिल्में
अमिताभ बच्चन की उम्र 83 हो गई है, लेकिन इसके बावजूद वह खूब काम करते हैं और खुद को काम में बिजी रखते हैं। अब बिग बी ने बताया कि कैसे उन्होंने 1 दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग की।

अमिताभ बच्चन की उम्र 83 हो गई है, लेकिन इसके बावजूद वह खूब काम करते हैं। इस उम्र में भी उनका जो काम को लेकर डेडिकेशन है वो यंग जनरेशन को काफी मोटिवेट करती है। इतना ही नहीं वह तो इतना ज्यादा काम करते हैं जो आज की जनरेशन के लोग भी नहीं कर सकते। अब बिग बी ने एक दिन में 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग की है।
1 दिन में की 12 शॉर्ट फिल्म की शूटिंग
बिग बी ने अपना ब्लॉग शेयर किया है जिसे उन्होंने सुबह 3 बजे के पास शेयर किया है। उन्होंने लिखा, ‘काम तो काम है...काम तो काम है। 12 शॉर्ट फिल्मों की शूटिंग आज खत्म कर चुका हूं और 2 शूट करना बाकी है और अब आप पर काम कर रहा हूं। काम वाले दिन से पहले कई दिनों की तैयारी के बाद भी, पूरी लगन से पढ़ाई करना और आरामदायक माहौल के बावजूद अपने इरादों और रुख से समझौता न करना!!!! बस हो गया... अब सोने जा रहा हूं।’
उन्होंने यह भी लिखा कि फैंस के साथ जो उनका कनेक्शन है वो कभी रुकना नहीं चाहिए। बाकी सब तो चलता रहेगा। ये रुकना नहीं चाहिए।
लोगों के रिएक्शन
बिग बी के इस पोस्ट पर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं और सब उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक ने लिखा कि आप हम सबके लिए इंस्पिरेशन हैं। आपके औरा के सामने सब फीका है। आपकी इज्जत से ज्यादा कुछ महत्वपूर्ण नहीं है। वहीं एक ने लिखा कि आप बहुत काम कर रहे हो, लेकिन पता चलता है कि काम करके आप बहुत खुश होते हो। लेकिन आपको रेस्ट भी करना चाहिए। केबीसी के अपकमिंग सीजन का इंतजार है। अपना भी ध्यान रखें।
अमिताभ की फिल्में
अमिताभ की फिल्मों की बात करें तो लास्ट वह वेट्टैयन फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में बिग बी के साथ रजनीकांत लीड रोल में थे। वहीं अब वह नाग अश्विन की फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास और कमल हासन भी लीड रोल में हैं। यह 2024 में आई फिल्म कल्कि 2898 एडी का सीक्वल है।
कल्कि 2898 एडी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
कल्कि 2898 एडी को कमर्शियल सक्सेस मिली थी। फिल्म ने 1000 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई की थी। फिल्म में बिग बी ने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था और उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था। पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण भी लीड रोल में थीं, लेकिन दूसरे पार्ट से वह बाहर हो गई हैं।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


