'कौन बनेगा करोड़पति 18' की वजह से अमिताभ बच्चन को हो रही इस चीज की दिक्कत, पोस्ट कर बताई परेशानी
इन दिनों वह फिल्ममेकर नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल 'कल्कि 2' की शूटिंग में कर रहे हैं। 'कल्कि 2' में बिग बी के साथ कमल हासन और प्रभास भी हैं।

बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के उन स्टार्स में से हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेशों में भी काफी जबरदस्त है। प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अमिताभ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। बिग बी के लिए ये कहना गलत नहीं होगा कि उनके दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ होती है। वो छोटी सी छोटी बात अपने चाहने वालों के साथ शेयर करना पसंद करते हैं। अमिताभ इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 18' होस्ट कर रहे हैं। इसी बीच हाल ही में बिग बी ने बताया कि इस शो की वजह से उन्हें सोने के लिए वक्त नहीं मिलता है।
नींद इंसानी शरीर के लिए सबसे अच्छा रिपेयर मैकेनिज्म है
अमिताभ बच्चन संडे को देर रात एक पोस्ट साझा किया और बताया कि कैसे उनके शरीर को बेहतर रिपेयर मैकेनिज्म की जरूरत है, क्योंकि वह पर्याप्त रूप से आराम नहीं कर पाते। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'उन्होंने कहा कि रात की नींद इंसानी शरीर के लिए सबसे अच्छा रिपेयर मैकेनिज्म है और मैं इसे फॉलो करने के लिए समय निकालने में संघर्ष करता हूं, लेकिन आज रात एक कोशिश है, अब जल्दी सोने और काम के लिए जल्दी उठने की तैयारी है। यह एक अलग एहसास है।'
अब मुझे बिस्तर की ओर जाना चाहिए
बिग बी ने आगे लिखा, 'मेरा दिमाग कई विचारों और आइडिया से भरा हुआ, सब कुछ जोश और उन लक्ष्यों को हासिल करने की भावना से भरा है जिन्हें कभी लक्ष्य माना जाता था। यह सब मंजिल तक समय पर पहुंचने के लिए जबरदस्त ताकत देता है और अब मुझे बिस्तर की ओर जाना चाहिए।'
अमिताभ बच्चन ने अपने घुटने की चोट के बारे में बताया।
बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने बताया कि वे फिसल गए थे और उनके घुटने में चोट लग गई थी। एक्टर अपनी सीट की ओर दौड़ते हुए शो में आए, लेकिन जल्द ही बैठ गए। उन्होंने बताया, 'आमतौर पर मैं बीच में खड़े होकर अपनी बात कहता हूं, लेकिन आज मेरे घुटने में चोट है। कल शूटिंग के दौरान मैं फिसलकर गिर गया था और मेरे घुटने में चोट लग गई।'
अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार टी. जे. ज्ञानवेल की फिल्म 'वेट्टैयन' में देखा गया था । वहीं, इन दिनों वह फिल्ममेकर नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल 'कल्कि 2' की शूटिंग में कर रहे हैं। 'कल्कि 2' में बिग बी के साथ कमल हासन और प्रभास भी हैं।


