अमिताभ बच्चन और सैफ अली खान के बीच है ये खास रिश्ता, सच जानकर छोटे नवाब भी रह गए हैरान
अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी अपकमिंग फिल्म हैवान के प्रमोशन के लिए अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में आए और इस दौरान दोनों ने बिग बी के साथ खूब मस्ती की।

अमिताभ बच्चन इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति शो में नजर आ रहे हैं। बिग बी के इस शो को काफी पसंद किया जाता है। अब शो का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें केबीसी की हॉटसीट पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान बैठे नजर आ रहे हैं। प्रोमो में आप देखेगें कि बिग बी, सैफ के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हैं जिसे सुनकर एक्टर भी हैरान हो जाते हैं।
बिग बी और सैफ का रिलेशन
दरअसल, सैफ और अक्षय बैठे होते हैं कि तभी बिग बी बोलते हैं कि बहुत कम लोग हमारे रिलेशन के बारे में जानते हैं तो इस पर सैफ हैरान होकर पूछते हैं कौन मैं?
कपूर परिवार से जुड़ी हैं बिग बी की बेटी
इसके बाद बिग बी बताते हैं कि कैसे दोनों के परिवार का कनेक्शन है। अमिताभ बताते हैं कि राज कपूर की बेटी हैं रीतू नंदा जिनके बेटे हैं निखिल नंदा। निखिल ने अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता से शादी की है।
राज कपूर, करीना के दादा थे तो निखिल और करीना कजिन भाई-बहन हुए। अब सैफ ने करीना से शादी की तो बच्चन परिवार से भी उनका कनेक्शन हो गया।
सैफ बोले अच्छा हुआ ये शो का सवाल नहीं है
बिग बी फिर सैफ से पूछते हैं कि तो हमारा क्या कनेक्शन हुआ? हमारा क्या रिश्ता हुआ? करीना मुझे क्या बोलेंगी? इस पर सैफ थोड़े कन्फ्यूज होकर बोलते हैं कि अच्छा हुआ ये सवाल केबीसी शो का हिस्सा नहीं था। सैफ की बात सुनकर बिग बी और अक्षय हंसने लग जाते हैं। वहीं अक्षय, सैफ को मस्ती में मारते हैं।
सैफ और बिग बी की फिल्में
बता दें कि सैफ और बिग बी ने साथ में 2 फिल्मों में काम किया है जिसमें एकलव्य द रॉयल गार्ड और आरक्षण है।
हैवान फिल्म
वहीं सैफ और अक्षय की बात करें तो दोनों साथ में फिल्म हैवान में नजर आने वाले हैं। हैवान में सैफ और अक्षय लीड रोल में हैं। इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं। मूवी में सैफ ने एक ब्लाइंड इंसान का किरदार निभाया है और अक्षय नेगेटिव रोल में हैं। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज होगी।
सैफ और अक्षय सालों बाद साथ आए
इस फिल्म के जरिए सैफ और अक्षय कई साल बाद बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रहे हैं। दोनों पहले कीमत, तू चोर मैं सिंपाही, आरजू, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनारी, टशन में साथ काम कर चुके हैं। दोनों की ऑनस्क्रीन जोड़ी को काफी पसंद किया गया है।


