अमिताभ बच्चन की रिजेक्ट की इस फिल्म ने बना दिया था अनिल कपूर का करियर, आज भी मानी जाती है बेस्ट मूवी

Oct 20, 2025 01:15 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपने करियर में एक ऐसी फिल्म को रिजेक्ट कर दिया था जिसने बाद में अनिल कपूर को हीरो बना दिया। इसी फिल्म की वजह से एक्टर का करियर बदल गया।

अमिताभ बच्चन की रिजेक्ट की इस फिल्म ने बना दिया था अनिल कपूर का करियर, आज भी मानी जाती है बेस्ट मूवी

अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर दोनों ही इंडस्ट्री के लीजेंड एक्टर्स में गिने जाते हैं। दोनों ही सालों से फिल्मों का हिस्सा हैं और अभी तक ऑडियंस को एंटरटेन आकर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं अनिल कपूर को अच्छा एक्टर बनाने वाली फिल्म पहले अमिताभ बच्चन करने वाले थे। लेकिन बाद में वो फिल्म अनिल को मिली और उन्होंने अपने किरदार से ऑडियंस को इम्प्रेस कर दिया। एक्टर के करियर की शानदार फिल्मों में होती है गिनती।

अमिताभ बच्चन को किया रिप्लेस

हम बात कर रहे हैं फिल्म मेरी जंग की, पहले इसका नाम शतरंज रखा गया था। इस फिल्म के लिए पहले अमिताभ बच्चन लीड हीरो थे। फिल्म में जया प्रदा लीड हीरोइन और अनिल कपूर अमरीश पुरी के बेटे के किरदार में नजर आने वाले थे। यानी नेगेटिव रोल में। उसी दौरान अमिताभ बच्चन को उस वक्त चोट लगी और उनके कई प्रोजेक्ट रुक गए। साथ ही वो राजनीति में कदम रखने की तैयारी भी कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने ये फिल्म छोड़ दी। अमिताभ के फिल्म छोड़ते ही जया प्रदा भी प्रोजेक्ट से हट गई।

फिल्म का बदला गया नाम

इसके बाद NN सिप्पी ने इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करने की जिम्मेदारी सुभाष घई को दी। घई ने स्क्रिप्ट पर काम शुरू किया और फिल्म का नाम बदलकर रख दिया मेरी जंग। लेकिन अब जरूरत थी नए हीरो की। पहले शत्रुघ्न सिन्हा से बात हुई, पर बात बनी नहीं। तभी सुभाष घई ने अनिल कपूर को फिल्म मशाल में देखा और उनकी एक्टिंग से इतने प्रभावित हुए कि उन्हें मेरी जंग का हीरो बना दिया।

अनिल कपूर का करियर

एक बार अनिल कपूर ने कहा था “अगर अमिताभ बच्चन उस फिल्म को न छोड़ते, तो शायद मुझे वो मौका कभी न मिलता।” सच भी यही है ‘मेरी जंग’ ने अनिल कपूर का करियर बदल दिया। उनके कोर्टरूम सीन, डायलॉग डिलीवरी और इमोशनल एक्टिंग ने ऑडियंस पर छाप छोड़ दी। आज भी उनके करियर की ये बेहतरीन फिल्म मानी जाती है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडamitabh bachchan rejected film made anil kapoor biggest actor, the film considered his best
;;;