जब अमिताभ बच्चन को डायरेक्टर ने कहा था ‘गेट आउट’, हाइट के लिए दिए ताने
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने हाल में बताया कि एक समय ऐसा भी था जब डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म से निकाल दिया था। हाइट के लिए मिलते थे ताने, सेट पर खूब खाई डांट। अब महानायक बन चमक रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन अपनी एक्टिंग और फिल्मों के अलावा शानदार पर्सनालिटी और दमदार आवाज के लिए भी मशहूर हैं। कई फिल्मों में अपनी आवाज का जादू भी दिखाया है। आज इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ की जिंदगी में एक ऐसा भी समय आया था जब उन्हें अपनी लंबी कद-काठी के लिए रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। इस अब्रे में खुद एक्टर ने कौन बनेगा करोड़पति के हाल के एपिसोड में बताया।
कौन बनेगा करोडपति का नया एपिसोड
नए एपिसोड में अमिताभ बच्चन को कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में गोल्ड मेडलिस्ट लवलीना बोरगोहेन के साथ बातचीत करते देखा जा सकता है।इस खास एपिसोड में झंडू कुमार, शर्मिला धनकर और अस्मिता डे आए हुए थे। इस दौरान अस्मिता ने अमिताभ से पूछा कि क्या कभी फिल्म सेट पर उन्हें भी डांट पड़ती थी। इसके जवाब में एक्टर ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर रिजेक्ट होने की बात बताई।
अमिताभ को हाइट के लिए मिलते थे ताने
एक्टर ने कहा, 'हमको बड़ी डांट पड़ती है, शुरू शरू में तो बहुत पड़ी थी। 'तुमको कुछ अच्छा आता नहीं है, एक्टिंग-वेक्टिंग, तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ। अमिताभ ने आगे कहा कि वो आगे बड़े। जब उन्हें काम मिलना शुरू हुआ तो वो बोलते थे यहां खड़े हो जाओ और डायलॉग बोलो।वो मुझे कहते थे कि ये कोई तरीका है डायलॉग बोलने का? वो मुझे डांट कर सही करते थे और मैं भी सुधार कर रहा था।
डायरेक्टर ने अमिताभ को सेट से भगाया
अमिताभ ने आगे बताया कि आमतौर पर वो हमेशा ही समय पर सेट पर पहुंच जाया करते थे। लेकिन एक दिन वो लेट हो गए। तो फिल्म का डायरेक्टर सेट से बाहर खड़ा था। मैं किसी दूसरे की कार में पहुंचा क्योंकि उस समय मेरे पास कार नहीं थी। जब मैं पहुंचा और डायरेक्टर ने मुझे देखा और कहा कि शूटिंग का पैकअप हो गया है। यहां से निकलो।' ये किस्से अमिताभ आज तक नहीं भूल गाए।
अमिताभ बच्चन इस उम्र में भी कर रहे हैं काम
बता दें, हाल में खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन 83 साला की उम्र में भी KBC के नए एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं। खबर ये भी थी कि वो 24 घंटे लंबा शेड्यूल शूट कर रहे हैं। इस उम्र में काम के प्रति उनकी लग्न की हर कोई तारीफ कर रहा है। आने वाले दिनों में अमिताभ को फिल्म कल्कि के सीक्वल में देखा जाएगा। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। इस बार नए एक्टर इस फिल्म का हिस्सा बने नजर आएंगे।


