Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmitabh Bachchan recalls incident in a country where india and actor were called third rate
जब अमिताभ बच्चन को कहा गया- थर्ड क्लास एक्टर, अब क्रिकेट ने दिया भड़ास निकालने का मौका

जब अमिताभ बच्चन को कहा गया- थर्ड क्लास एक्टर, अब क्रिकेट ने दिया भड़ास निकालने का मौका

संक्षेप:

Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक हालिया पोस्ट में उन्होंने वो किस्सा साझा किया जब विदेश में वह बुरे फंस गए थे और उनके साथ-साथ भारत का भी अपमान किया गया था।

Feb 07, 2026 05:38 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन माइक्रोब्लॉगिंग साइट X (ट्विटर) पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपने विचार और इमोशन्स सीमित शब्दों में इस प्लेटफॉर्म पर लिखते रहते हैं। भारत ने शुक्रवार को खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड को 100 रनों से हराकर रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप अपने नाम किया। अमिताभ बच्चन ने X पर अपनी खुशी जाहिर की और फिर एक किस्सा भी अपने फैंस को सुनाया जिसे लोग अपने हिसाब से अलग-अलग देशों के साथ जोड़कर देख रहे हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अमिताभ ने सुनाया उस दौर का किस्सा

अमिताभ बच्चन ने वो घटना याद की जिसे आज भी वो अपने जेहन से मिटा नहीं पाते हैं। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'मुझे एक देश (जिसका नाम नहीं बताऊंगा) में आयोजित फिल्म फेस्टिवल के लिए इनवाइट किया गया था और मैंने यह न्यौता स्वीकार किया। जहाज में मैंने उनका अखबार देखा, जिसमें मेरी एक फिल्म की फोटो थी। वो भाषा मेरी समझ में नहीं आने की वजह से मैंने एयर होस्टेस से पूछा कि क्या लिखा हुआ है? उसने बताया कि यह एक भारतीय फिल्म का पोस्टर है और अखबार में लिखा है कि इसका एक्टर देश में आ रहा है।'

ऐसी थी अमिताभ बच्चन के लिए दीवानगी

अमिताभ बच्चन ने कहा, 'मुझे हैरानी हुई कि कैसे और क्यों यह देश हमारी फिल्मों से इतना इंप्रेस हो सकता है। लैंडिंग के बाद मुझे इसका कारण पता चला। लोग जमा होने लगे, जहाज से इमिग्रेशन डेस्क तक पहुंचने में दिक्कत हुई। लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी, जिसकी वजह से मेरे लिए चलना भी मुश्किल हो गया। हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को आना पड़ा, मुझे भीड़ से बाहर निकाला, एयरपोर्ट से बाहर ले गए, एक कार में बिठाया और होटल तक पहुंचाया।'

जब अखबार ने लगा दी थी ऐसी हेडलाइन

इस नोट में अमिताभ ने आगे लिखा, 'मेरे पूरी जिंदगी में पहली बार, मेरी इमिग्रेशन प्रोसेस एक होटल के अंदर हुई। इसके बाद, जब भी मैं किसी कार्यक्रम या पब्लिक प्लेस तक पहुंचने के लिए निकलता, तो भारी भीड़ जमा हो जाती। पुलिस, सिक्योरिटी वाले और पुलिस की गाड़ियां सुरक्षा में मेरे पीछे-पीछे चलतीं। यह बात देश के एक सीनियर जर्नलिस्ट को बिल्कुल नागवार गुजरी, और उन्होंने अगले दिन अखबार में हेडलाइन छापी, 'तीसरे दर्जे के देश के इस थर्ड क्लास एक्टर पर इतना ध्यान क्यों दिया जा रहा है?'

अमिताभ बच्चन ने निकाली अपनी भड़ास

अमिताभ बच्चन ने अपने इमोशन्स को शब्द देते हुए आगे लिखा, 'थर्ड क्लास एक्टर वाली बात सही थी और मैंने उसे स्वीकार कर लिया। लेकिन भारत को थर्ड रेट कंट्री कहना अपमानजनक था। इसीलिए मैंने ऊपर लिखा है... जिसे मैं सुविधा के लिए यहां दोहरा रहा हूं। अंडर-19 क्रिकेट इंडिया... वर्ल्ड चैंपियन! दुश्मन को ठोक दिया। ब्लाइंड, महिला, पुरुष क्रिकेट - सभी विश्व चैंपियन। हम नंबर वन हैं... शीर्ष पर, दुनिया में पहले नंबर पर।'

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।