'उनके दुपट्टे का वो गोल घेरा...' मां को फिर याद कर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, शेयर की दिल कचोट लेने वाली बात
महानायक अक्सर अपने ब्लॉग का इस्तेमाल फैंस के साथ अपने निजी विचार साझा करने के लिए करते हैं। अमिताभ ने अपने हालिया पोस्ट में अपनी दिवंगत मां, तेजी बच्चन की याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके सीधे-सादे शब्दों ने एक बार उन्हें जिंदगी की रोजमर्रा की चिंताओं से निपटने में मदद की थी

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन उस स्टार्स में से हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ के साथ सोशल प्लेटफॉर्म पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि बिग बी के दिन की शुरुआत सोशल मीडिया पर पोस्ट के साथ होती है। महानायक अक्सर अपने ब्लॉग का इस्तेमाल फैंस के साथ अपने निजी विचार साझा करने के लिए करते हैं। अमिताभ ने अपने हालिया पोस्ट में अपनी दिवंगत मां, तेजी बच्चन की याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनके सीधे-सादे शब्दों ने एक बार उन्हें जिंदगी की रोजमर्रा की चिंताओं से निपटने में मदद की थी।
अमिताभ ने मां की भावुक यादें साझा कीं
अमिताभ बच्चन ने अपनी बात की शुरुआत यह कहकर कि रोजमर्रा की जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव अक्सर अप्रत्याशित राहत दे सकते हैं। उन्होंने लिखा, 'कभी-कभी जो चीज आपको परेशान कर रही होती है, उसमें बस एक छोटा सा बदलाव जिंदगी को बहुत आसान बना देता है... वह बदलाव करना जरूरी होता है, और जाहिर है, उसे नियमित रूप से अपनाना भी...लेकिन उसके बाद... कितनी राहत मिलती है... और आप सोचते हैं कि क्या सच में उस मुद्दे पर इतना समय, ऊर्जा और तनाव खर्च करना सही था, जिसका समाधान असल में इतना आसान था... बेहतर के लिए... और घर पर अपनाई गई तरकीबें हमेशा सबसे ज़्यादा कारगर साबित हुई हैं।'
उनके शब्दों में छिपा भरोसा
अमिताभ ने आगे अपनी मां की सुकून देने वाली मौजूदगी की एक बेहद भावुक याद को शेयर किया और बताया कि कैसे वह मुश्किल पलों में उन्हें दिलासा देती थीं। अमिताभ ने लिखा, 'मां का वह प्यार भरा स्पर्श... उनके शब्दों में छिपा भरोसा... उनके दुपट्टे का वह गोल-सा हिस्सा, जो उनकी सांसों से गर्म हो जाता था और जिसे वह मेरी आंखों पर रखती थीं और उससे मिलने वाली तुरंत राहत और उनके शब्द।'
अमिताभ ने अपनी मां के प्रभाव को लेकर की बात
अपनी पोस्ट को एक दिल को छू लेने वाले नोट के साथ खत्म करते हुए, उन्होंने बताया कि कैसे वे यादें आज भी उनके साथ ज़िंदा हैं। उन्होंने आगे कहा, 'वह अब हमारे साथ नहीं हैं, लेकिन बस उन पलों के बारे में सोचने से ही वह अपनापन, आत्मविश्वास और भरोसा फिर से महसूस होता है... धन्य है वह मां, जिसने हमें इस दुनिया में लाया... खुश रहो और हमेशा जुड़े रहो।'
पहले भी मां की यादों को किया साझा
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब अमिताभ बच्चन ने अपनी मां तेजी बच्चन की यादों को ताजा किया है। साल 2018 के एक पिछले ब्लॉग पोस्ट में, उन्होंने अपनी मां के बलिदानों और जिस तरह से उन्होंने अपने पिता का साथ दिया साथ ही कला, सिनेमा और संस्कृति से उनके शुरुआती जुड़ाव को आकार दिया, उसके बारे में बात की थी। उन्होंने याद किया कि कैसे उनकी मां ने उनकी रुचियों को बढ़ावा दिया और यह सुनिश्चित किया कि उन्हें कम उम्र से ही संगीत, थिएटर और यहां तक कि नृत्य का अनुभव मिले।
लेखक के बारे में
Priti Kushwahaप्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।
एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


