
दोस्त धर्मेंद्र का हालचाल लेने खुद गाड़ी चालकर उनके घर पहुंचे अमिताभ बच्चन, वीडियो आया सामने
संक्षेप: बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र को अस्पताल से डिस्चार्ज मिल गया है। जब से वह घर वापस आए हैं इंडस्ट्री के जाने-माने लोग उनके घर पहुंचकर उनका हालचाल ले रहे हैं।
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत अब स्थिर है। ऐसे में उनके परिवार वाले उन्हें घर ले गए हैं। सनी देओल की टीम ने स्टेटमेंट जारी कर बताया कि अब धर्मेंद्र की देखरेख घर पर ही होगी। इसी बीच इंडस्ट्री के जाने-माने लोग उनसे मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं। महानायक अमिताभ बच्चन भी अपने दोस्त का हालचाल लेने पहुंचे हैं।

खुद ड्राइव करके धर्मेंद्र के पास पहुंचे अमिताभ
यह मुलाकात इसलिए भी खास बन गई क्योंकि बिग बी (Amitabh Bachchan) अपनी लग्जरी गाड़ी खुद ड्राइव करके धर्मेन्द्र के पास पहुंचे हैं। आमतौर पर वह अपनी सिक्योरिटी और ड्राइवर के साथ दिखाई देते हैं, लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि उनका दोस्त अस्पताल से वापस आ गया है वह बिना सिक्योरिटी और ड्राइवर के उनके पास पहुंच गए।
लोग बोले- असली जय और वीरू
कैमरे में कैद इस लम्हे ने लोगों का दिल जीत लिया। लोग बोले, स्टारडम और उम्र की परवाह किए बिना 'शोले' (Sholay) के 'जय और वीरू' की दोस्ती आज भी उतनी ही गहरी और अटूट है। यहां देखिए वीडियो।
इन्होंने भी की एक्टर से मुलाकात
अमिताभ बच्चन के अलावा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के क्रिएटर असित कुमार मोदी और प्रोड्यूसर निखिल द्विवेदी भी उनसे मिलने पहुंचे थे। इसके अलावा गोविंदा, सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान, धर्मेंद्र से मिलने अस्पताल गए थे।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




