अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ, एक साल में आया 145% का उछाल, अब इतने करोड़ के मालिक हैं बिग बी

लाइव हिन्दुस्तान
share

Amitabh Bachchan Networth: अमिताभ बच्चन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के दूसरे सबसे अमीर सेलेब बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ में पिछले एक साल में 145% का इजाफा हुआ है।

amitabh bachchan
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन की नेटवर्थ में हुआ इजाफा

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) 83 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं। अब उनकी कमाई और संपत्ति को लेकर भी एक बड़ी खबर सामने आई है। साल 2026 की हुरुन इंडिया रिच लिस्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन की कुल संपत्ति बढ़कर करीब 4,000 करोड़ रुपये हो गई है। दिलचस्प बात यह है कि पिछले साल उनकी संपत्ति 1,630 करोड़ रुपये बताई गई थी। यानी एक साल में उनकी नेटवर्थ में करीब 145 फीसदी का इजाफा हुआ है।

शाहरुख खान के बाद दूसरे नंबर पर बिग बी

इस बढ़ोतरी के साथ अमिताभ बच्चन मनोरंजन जगत के सबसे अमीर सितारों की लिस्ट में शाहरुख खान के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की कुल संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये है, जबकि अमिताभ बच्चन की संपत्ति 4,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।

अमिताभ बच्चन का पोस्ट पढ़कर लोग कन्फ्यूज

आखिर इतनी तेजी से कैसे बढ़ी अमिताभ बच्चन की संपत्ति?

अमिताभ बच्चन की कमाई सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। वह लंबे समय से फिल्मों, टीवी, विज्ञापनों और निवेश के जरिए कमाई करते रहे हैं। उनकी संपत्ति बढ़ने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं।

निवेश से भी हुई कमाई

अमिताभ बच्चन ने अलग-अलग कंपनियों और नए बिजनेस में निवेश किया है। इनमें टेक स्टार्टअप्स और नए कंज्यूमर ब्रांड्स भी शामिल हैं। इन निवेशों से उन्हें पिछले कुछ समय में अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही गई है।

अमिताभ बच्चन को सेट पर पड़ती थी डांट

रियल एस्टेट में भी बड़ा निवेश

अमिताभ बच्चन के पास मुंबई समेत कई जगहों पर प्रॉपर्टी है। इनमें घर के साथ-साथ कमर्शियल प्रॉपर्टी भी शामिल हैं। बीते कुछ समय में प्रॉपर्टी की कीमतें बढ़ने का फायदा उनकी कुल संपत्ति पर भी पड़ा है।

KBC और विज्ञापनों से भी मोटी कमाई

अमिताभ बच्चन लंबे समय से 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट कर रहे हैं। शो से उन्हें बड़ी फीस मिलती है। इसके अलावा वह कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में भी नजर आते हैं। फिल्मों के अलावा विज्ञापन और टीवी उनकी कमाई के बड़े जरिए हैं।

अमिताभ बच्चन उस वक्त मुश्किल में आ गए जब एक कंटेस्टेंट ने पर्सनल सवाल उनकी तरफ घुमा दिया।

मनोरंजन जगत के अमीर सितारों में ये नाम

हुरुन की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की संपत्ति करीब 10,000 करोड़ रुपये बताई गई है। इसके बाद अमिताभ बच्चन करीब 4,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे नंबर पर हैं। सलमान खान की संपत्ति करीब 3,000 करोड़ रुपये और ऋतिक रोशन की करीब 2,500 करोड़ रुपये बताई गई है।

बिग बी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

अमिताभ बच्चन सिर्फ अपनी संपत्ति को लेकर ही चर्चा में नहीं हैं। 83 साल की उम्र में भी वह फिल्मों और टीवी पर लगातार काम कर रहे हैं। आने वाले समय में वह 'कल्कि 2898 एडी: पार्ट 2' में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी 'सेक्शन 84', 'द इंटर्न' और 'आंखें 2' जैसी फिल्मों को लेकर भी चर्चा है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअमिताभ बच्चन की नेटवर्थ में आया 145% का उछाल, अब इतने करोड़ के मालिक हैं बिग बी