Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmitabh Bachchan Movie Which Was Done For Friendship Did Double Collection on Box Office
अमिताभ ने दोस्ती के लिए की थी यह फिल्म, पहले पिटी फिर हो गई सुपरहिट, फिर रजनीकांत ने बनाया रीमेक

अमिताभ ने दोस्ती के लिए की थी यह फिल्म, पहले पिटी फिर हो गई सुपरहिट, फिर रजनीकांत ने बनाया रीमेक

संक्षेप:

अमिताभ बच्चन अपनी फिल्मों को बहुत सोच समझकर चुनते हैं लेकिन उनके लिए रिश्ते बहुत मायने रखते हैं। साल 1980 में आई उनकी एक फिल्म उन्होंने रिजेक्ट करने के बाद वापस की थी, क्योंकि इसे उनका एक दोस्त बना रहा था।

Mon, 3 Nov 2025 04:38 PMPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महानायक अमिताभ बच्चन की साल 1980 में आई एक फिल्म ऐसी भी थी, जो उन्होंने सिर्फ दोस्ती की खातिर कर ली थी। दिलचस्प बात यह है कि अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म को करने से पहले इनकार कर दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें इस फिल्म की कहानी खास पसंद नहीं आई थी। लेकिन फिर जब इस फिल्म की कमान राकेश कुमार को दी गई तो खेल बदल गया। राकेश शर्मा वही निर्देशक थे, जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ 'खून पसीना' और 'मिस्टर नटवरलाल' जैसी फिल्में बनाई थीं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिलीज हुई तो कमाई तगड़ी कमाई

अमिताभ बच्चन और राकेश कुमार की काफी अच्छी दोस्ती थी। अमिताभ बच्चन सिर्फ दोस्ती की खातिर इस फिल्म को करने के लिए राजी हो गए थे। लेकिन कहते हैं कि किसी भी ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री का जादू हमेशा ऑनस्क्रीन भी देखने को मिलता ही है। ठीक ऐसा ही इस फिल्म के साथ भी हुआ और यह ब्लॉबस्टर हिट हो गई। महज 1.50 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करके सभी को चौंका दिया था। यह फिल्म थी 'दो और दो पांच'।

रिलीज के वक्त रही थी सुपर फ्लॉप

साल 1980 में आई इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा परवीन बाबी, शशि कपूर और हेमा मालिनी ने भी अहम किरदार निभाए थे। फिल्म को IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली है और अगर आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। कम लोग जानते हैं कि रिलीज के वक्त यह फिल्म फ्लॉप रही थी और इसे खास अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन फिर धीरे-धीरे यह लोगों को पसंद आने लगी और कमाई का ग्राफ चढ़ता गया।

साउथ में रीमेक की गई यह फिल्म

फिल्म के बारे में एक और खास बात यह है कि एक ऐसी फिल्म जिसे एक वक्त पर अमिताभ बच्चन करना नहीं चाहते थे, वो जब रिलीज हुई और ब्लॉकबस्टर हिट हो गई तो इसे तमिल भाषा में रीमेक किया गया था। सुपरस्टार रजनीकांत ने इस फिल्म के रीमेक में काम किया था और इसे रागा नाम से रीमेक किया गया था जिसे साउथ की पब्लिक ने भी काफी पसंद किया।

ये भी पढ़ें:अनुपमा से बदला लेगी वसुंधरा, माही को नर्क में धकेलेगी, बाकी बहुओं को देगी हिदायत
ये भी पढ़ें:किस इरादे से लौटा है गौतम गांधी? सामने आएगा असली चेहरा, करेगा एक तीर से 3 शिकार
Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।