Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmitabh Bachchan movie based on real life incident earned 15 times of its budget
सच्ची घटना पर आधारित थी अमिताभ की यह फिल्म, बजट की 15 गुना कमाई करके उड़ा दिए थे होश

सच्ची घटना पर आधारित थी अमिताभ की यह फिल्म, बजट की 15 गुना कमाई करके उड़ा दिए थे होश

संक्षेप:

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की एक ऐसी फिल्म जो सच्ची घटना पर आधारित थी, और बॉक्स ऑफिस पर इसने मेकर्स को मालामाल कर दिया था। यह करीब 2 साल तक सिनेमाघरों में टिकी रही।

Nov 22, 2025 04:59 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की साल 1977 में आई फिल्म 'अमर अकबर एंथनी' ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। दिलचस्प बात यह थी कि इस फिल्म को क्रिटिक्स ने जरा भी पसंद नहीं किया था और इसे कई बड़े मैगजीन ने तो 5 में से सिर्फ 1 स्टार दिया था। आज जिस फिल्म की IMDb रेटिंग 7.4 है, उसे तब सिरे से खारिज कर दिया गया था और कहा गया कि इस फिल्म को चलाने के लिए किसी चमत्कार की जरूरत है। लेकिन फिल्म ना सिर्फ चली बल्कि उस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्रिटिक्स को रास नहीं आई थी फिल्म

लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म की कहानी में कई चीजें क्यों लोगों के गले नहीं उतर रही थीं? वजह यह थी कि यह फिल्म भले ही सच्ची घटनाओं को आधार लेकर लिखी गई थी, लेकिन इसमें ज्यादातर चीजें काल्पनिक थीं। हकीकत को कल्पना से जोड़ने के लिए मूवी में कई ऐसे इमोशनल एंगल डाले गए जो क्रिटिक्स को अजीब लगे, इसमें साईं बाबा के चमत्कार वाला सीन भी शामिल था।

कैसे आया था फिल्म का आइडिया?

इस फिल्म का आइडिया डायरेक्टर मनमोहन देसाई को अखबार पढ़ते हुए आया था। उन्होंने पढ़ा कि एक शख्स एक पार्क में अपने तीन बच्चों को छोड़कर भाग गया। यह बात निर्देशक देसाई के जेहन में रुक गई और उन्होंने अपने दोस्त प्रयागराज को फोन किया। दोनों ने मिलकर बहुत कम वक्त में इस, और इस जैसी अन्य कुछ घटनाओं को जोड़ते हुए एक दमदार कहानी लिख डाली। बाद में इसी कहानी को अमर अकबर एंथनी टाइटल के साथ फिल्म में तब्दील किया गया।

बॉक्स ऑफिस पर की 15 गुना कमाई

कम लोग जानते हैं कि क्रिटिक्स द्वारा बहुत रोस्ट की जाने वाली इस फिल्म को बाद में फिल्मफेयर और अन्य तमाम अवॉर्ड शोज में ढेरों नॉमिनेशन्स मिले थे। इस फिल्म ने अपने बजट की तुलना में 15 गुना कमाई करके रिकॉर्ड तोड़ दिया था। महज 1.2 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने 15 करोड़ से ज्यादा कमाकर मेकर्स को मालामाल कर दिया था।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।