Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmitabh Bachchan Mobbed in Surat Video Viral leave him alone says netizens
अमिताभ बच्चन को भीड़ ने घेरा, वायरल वीडियो देख लोग बोले- उन्हें अकेला छोड़ दो

अमिताभ बच्चन को भीड़ ने घेरा, वायरल वीडियो देख लोग बोले- उन्हें अकेला छोड़ दो

संक्षेप:

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अमिताभ बच्चन को उनके फैंस और चाहनेवाले घेर कर खड़े हैं। वहीं, पुलिस और बिग बी की सिक्यूरिटी टीम भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सघर्ष करती नजर आ रही है।

Jan 09, 2026 08:31 pm ISTHarshita Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्म इंडस्ट्री के लिजेंड अमिताभ बच्चन इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग के लिए सूरत पहुंचे। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियो में एक वीडियो वो भी वायरल हो रही है जहां भीड़ अमिताभ बच्चन को घेरे नजर आ रही है। वहीं, अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी और पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। लोग कह रहे हैं कि उन्हें अकेला छोड़ दो, वो 83 साल के हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वायरल हो रहा अमिताभ बच्चन का वीडियो

जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें अमिताभ बच्चन किसी बिल्डिंग में नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन गेट की तरफ बढ़ते दिख रहे हैं। वहीं, उन्हें फैंस की भीड़ घेरे खड़ी नजर आ रही है। वीडियो में अमिताभ बच्चन की सिक्योरिटी और पुलिस बिग बी को बिल्डिंग से भीड़ के बीच निकालने के लिए स्ट्रगल करती नजर आ रही है।

अमिताभ की वायरल वीडियो पर क्या बोल रहे सोशल मीडिया यूजर्स

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का भी रिएक्शन आया है। एक यूजर ने लिखा- भाई, उन्हें अकेला छोड़ दो, वो 83 साल के हैं। एक दूसरे ने लिखा- उनके ऊपर कूद क्यों रह हो। माना वो स्टार हैं, लेकिन एक इंसान भी तो हैं। एक तीसरे यूजर ने लिखा- एक बूढ़े व्यक्ति को इस तरह घेरना, इसका क्या मतलब है? भाई दूर से भी तस्वीरें क्लिक करई जा सकती हैं। इस प्रीमियर लीग का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स और जियो हॉटस्टार पर होगा।

क्या है इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग?

इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग की बात करें तो ये इसका सीजन 3 है। यह इवेंट हाई-ऑक्टेन टेनिस-बॉल T10 क्रिकेट का एक महीने तक चलने वाला फेस्टिवल है। इस फेस्टिवल की शुरुआत आज यानी शुक्रवार को शुरू हुआ है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।