अमिताभ बच्चन का हेल्थ अपडेट, सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में गए थे बिग बी
Amitabh Bachchan: हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन जलसा में हैं और ठीक हैं। कहा जा रहा है कि वह शनिवार के दिन हॉस्पिटल गए थे, लेकिन सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए।

बॉलीवुड के 'शहंशाह' अमिताभ बच्चन की तबीयत बिल्कुल ठीक है। दरअसल, मंगलवार यानी 19 मई को कुछ रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा था कि अमिताभ बच्चन पिछले चार दिनों से अस्पताल में एडमिट हैं। ऐसे में उनके फैंस के बीच चिंता की लहर दौड़ गई। हालांकि, ये महज एक अफवाह थी। बिग बी अपने घर जलसा में हैं और पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
क्यों उड़ी थी ये अफवाह?
पत्रकार विक्की लालवानी ने वीडियो पोस्ट कर ये दावा किया था कि अमिताभ शनिवार से अस्पताल में भर्ती हैं और पिछले तीन दिनों से पेट से जुड़ी समस्याओं के कारण A-विंग के VIP एनक्लोजर में रह रहे हैं। हालांकि, इस दावे का सच तब सामने आया तब जांच पड़ताल में ये पता चला कि रविवार के दिन बिग बी हमेशा की तरह अपने घर जलसा के बाहर अपने फैंस से मिलते हुए नजर आए थे।
अस्पताल क्यों गए थे अमिताभ?
ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ शनिवार के दिन नानावटी हॉस्पिटल गए थे, लेकिन सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए। चेकअप के तुरंत बाद वह अपने घर लौट आए थे। बता दें, वह हर साल महीने में एक बार अपना रूटीन चेकअप करवाते हैं।
अमिताभ को नहीं आती रातों में नींद
हाल ही में अमिताभ ने अपने पर्सनल ब्लॉग पर अपनी सेहत को लेकर एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर की थी। इस ब्लाॅग में उन्होंने बताया था कि दिन-रात काम करने के बाद भी उन्हें रात में नींद नहीं आती है।
उन्होंने लिखा था, 'रात के बीत गई है। सुबह के इस वक्त भी नींद आने का कोई नामो-निशां नहीं है। ऐसा क्यों हो रहा है? क्योंकि काम, नींद से कहीं ज्यादा इम्पॉर्टेंट है... मेडिकल साइंस कहता है कि यह सही नहीं है... इंसान को कम से कम 7 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए... क्योंकि नींद के घंटों में ही शरीर का विकास होता है, वह बढ़ता है और अपनी मरम्मत करता है... तो ऐसे में कोई क्या करे?'
बिग बी को कहां मिलता है सुकून?
बिग बी ने अपनी नींद की समस्या से निपटने के लिए एक अनोखा तरीका ढूंढ निकाला है। उन्होंने बताया कि जब उन्हें रात में नींद नहीं आती, तो वह म्यूजिक सुनते हैं। बिग बी ने लिखा, 'जब मैं काम करता हूं, तो मैं पूरी तरह से ईबी ब्लॉग से जुड़ा रहता हूं। लेकिन रात के सन्नाटे में, स्लाइड गिटार और सितार पर बजने वाला धीमा संगीत... आह!! आत्मा के इलाज के लिए इससे बेहतर कुछ और नहीं हो सकता।'
वर्कफ्रंट
अगर वर्कफ्रंट की बात करें, तो अमिताभ बच्चन को आखिरी बार साल 2024 की दो सबसे बड़ी फिल्मों में देखा गया था। पहली फिल्म थी तमिल एक्शन ड्रामा 'वेट्टैयान', जिसमें वह रजनीकांत के साथ नजर आए थे। वहीं दूसरी फिल्म थी नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर 'कल्कि 2898 एडी'। इसमें उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था।
आने वाली फिल्में: फिलहाल, अमिताभ बच्चन 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की तैयारियों और शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में चल रही है।
लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


