नव्या नवेली नंदा को सोशल मीडिया पर मिलती है खूब नफरत, जानें फिर क्या करती हैं बिग बी की नातिन
नव्या नवेली नंदा फिल्मी दुनिया में नहीं फिर भी चर्चा में रहती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उन्होंने सेशल मीडिया पर बहुत हेट मिलती है लेकिन वह इसे खुद पर हावी नहीं होने देतीं।

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने वरायटी इंडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें सोशल मीडिया पर काफी नफरत का सामना करना पड़ता है। हालांकि वह इससे प्रभावित नहीं होतीं। नव्या बोलीं, 'मैं सोशल मीडिया पर जो देखती हूं उससे प्रभावित नहीं होती। मैंने सोशल मीडिया पर काफी हेट झेली है लेकिन मैं खुद को इससे अलग रखती हूं क्योंकि मेरा मानना है कि एक पब्लिक फिगर के तौर पर और जो काम मैं करती हूं उसकी वजह से, सोशल मीडिया पर होना मैंने खुद चुना है।'
खुद पर हावी नहीं होने देतीं ट्रोलिंग
नव्या आगे बोलती हैं, 'खासतौर पर मैं जिस तरह का काम कर रही हूं, वो डिवेलपमेंट वाला और नॉन-प्रॉफिट काम है। यह ऐसी चीज है जो कि मैं लोगों के लिए कर रही हूं। इसलिए लोग मेरे और मेरे काम के बारे में जो बोलते हैं, वो मुझे सुनने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि इससे मैं चीजें और बेहतर तरीके से कर पाऊंगी और वे जो चाहते हैं दे पाऊंगी। लेकिन मैं एक तरह से उससे इस तरह से दूर रहती हूं कि मेरा खुद को लेकर परसेप्शन ना बदले। मैं कोशिश करती हूं ज्यादा से ज्यादा अपने काम के लिए सोशल मीडिया यूज करूं। मैं इस पर अपनी पर्सनल चीजें ज्यादा शेयर नहीं करती।' नव्या आगे बोलती हैं कि लोगों को लगता है कि वह एक्सट्रोवर्ट हैं क्योंकि बहुत से इंटरव्यूज करती हैं और इतना बोलती हैं। पर हकीकत यह है कि वह बहुत शर्मीली और इंट्रोवर्ट हैं।
नव्या कर रहीं एमबीए की पढ़ाई
नव्या नवेली नंदा के फिल्मों में आने का कई लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। हालांकि उन्होंने लोगों की उम्मीदों से अलग राह चुनी। इस इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में भी बात की। नव्या ने बताया कि उन पर कभी प्रेशर नहीं था। उनके परिवार ने फैसलों का हमेशा समर्थन किया। नव्या ने बताया कि उनका इंट्रेस्ट हमेशा आंत्रप्रिन्योर बनने में था। नव्या आईआईएम अहमदाबाद से मैनेजमेंट में दो साल का ब्लेंडेड पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम कर रही हैं। उन्होंने हाइब्रिड मोड में ऐडमिशन लिया है। इसमें वह ऑनलाइन और ऑन-कैम्पस दोनों तरह से क्लास अटेंड कर सकती हैं।
नव्या का पॉडकास्ट
नव्या यूट्यूब पर एक टॉक शो पॉडकास्ट के दो सीजन भी होस्ट कर चुकी हैं। इसका टाइटल था वॉट द हेल नव्या। इसमें उनके परिवार के लोग-उनकी मां, नानी और कभी-कभी भाई किसी टॉपिक पर डिसक्शन करते थे। सेकंड सीजन में 10 एपिसोड थे। यह साल 2024 में दिखाया गया था।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


