Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडAmitabh Bachchan Granddaughter Navya Naveli Nanda Reveals Why She Never Thought Of Joining Film Industry
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने क्यों फिल्मों से किया तौबा, बोलीं- मुझे सिखाया गया कि...

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने क्यों फिल्मों से किया तौबा, बोलीं- मुझे सिखाया गया कि...

संक्षेप:

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भले फिल्मों से दूरी बनाई है, लेकिन इसके बावजूद वह अपने काम को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। लेकिन फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्मों को नहीं चुना।

Mon, 27 Oct 2025 07:45 PMSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार सिर्फ बेटी को छोड़कर फिल्म इंडस्ट्री से हैं। बिग बी की बेटी श्वेता ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर रहने का फैसला किया था। वहीं श्वेता के बेटे अगस्त्य नंदा ने भी बतौर एक्टर अपना करियर शुरू कर दिया है, लेकिन उनकी बेटी नव्या ने भी फिल्मों से दूरी बनाई है। नव्या ने एक्टिंग ना चूज करते हुए बिजनेस में नाम कमाया है। अब नव्या ने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने फिल्मों में काम करना नहीं चुना।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

क्यों नहीं किया फिल्मों में काम

नव्या से पूछा गया कि क्या कभी उनके मन में नहीं आया कि वह फिल्म ज्वाइन करें तो मोजो स्टोरी से बात करते हुए उन्होंने कहा, नहीं, मुझसे हमेशा पूछा जाता है और पता नहीं क्यों। मुझे ऐसा लगता है कि मुझे सिखाया ही यही गया है कि मैं ऐसा कुछ ना करूं जिसमें मेरा 100 प्रतिशत पैशन या कॉन्फिडेंस ना हो। यह ऐसा काम कभी नहीं था जो मैं करना चाहती थी। मैं हमेशा ट्रैक्टर्स की तरफ अट्रैक्ट होती थी, उसके प्रति जो मेरा पापा करते थे। जब वह काम से वापस आते मैं उनसे उस बारे में बात करती। मेरे लिए वो काफी एक्साइटिंग था।

नव्या ने आगे बताया कि वह फिल्में देखना पसंद करती हैं और म्यूजिक सुनना भी। नव्या परिवार के सभी लोगों का काम देखती हैं जो फिल्मी दुनिया से हैं।

बताया अपना सीक्रेट टैलेंट

नव्या ने आगे अपना सीक्रेट टैलेंट भी बताया। उन्होंने कहा, मेरा एक सीक्रेट टैलेंट है कि मैं किसी भी गाने का हुक स्टेप बता सकती हूं। मुझे ऐसा करना पसंद है।

फिल्म इंडस्ट्री की करती हूं रिस्पेक्ट

नव्या ने कहा, 'मैं फिल्म इंडस्ट्री की रिस्पेक्ट करती हूं और प्यार भी करती हूं, लेकिन मैं कभी इसका हिस्सा नहीं होना चाहती थी। मेरा इंट्रेस्ट और मेरा एक्साइटमेंट और पैशन कहीं और था।'

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।