अमिताभ बच्चन की नातिन होकर भी नहीं किया फिल्मों में काम, नव्या बोलीं- मेरे परिवार ने हमेशा...

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का कहना है कि उन्हें कभी कोई प्रेशर नहीं मिला है फिल्मों में काम करने के लिए। नव्या ने आगे यह भी बताया कि क्यों उन्होंने बिजनेस चुना।

अमिताभ बच्चन और नव्या

नव्या नवेली नंदा, भले ही अमिताभ बच्चन, जया बच्चन की नातिन हैं और मामा-मामी उनके अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन हैं, लेकिन इसके बावजूद नव्या ने अपना अलग करियर चुना। नव्या बिजनेसवुमन और सोशल एक्टिविस्ट हैं। नव्या से अब पूछा गया कि क्या उन्हें कोई प्रेशर नहीं मिला कभी फिल्मों में काम करने के लिए तो जानें इस पर नव्या ने क्या कहा।

परिवार हमेशा मेरे लिए सपोर्टिव रहा है

नव्या ने अपनी परवरिश के बारे में बात करते हुए वैरायटी इंडिया से बात करते हुए क्लीयर किया कि उनके परिवार ने हमेशा लीगेसी से ज्यादा उनकी च्वाइस का ध्यान ज्यादा रखा है। वह बोलीं, मेरे ऊपर कभी प्रेशर नहीं था और मुझे लगता है कि मेरा परिवार हमेशा सपोर्टिव रहा है और सबकी अपनी इंडीपेन्डेंट च्वाइस थी खासकर जब बात करियर की हो।

नाना-नानी के सिनेमैटिक ट्रेडिशन को आगे नहीं ले गई

नव्या ने बताया कि उनसे कभी यह एक्सपेक्टेशन नहीं रखी गई कि वह अपने नाना-नानी अमिताभ बच्चन, जया बच्चन के सिनेमैटिक ट्रेडिशन को आगे लेकर जाएं।

हमेशा देखा है बिजनेस माहौल

नव्या ने कहा कि उनका करियर इंट्रेस्ट पहले से फिल्म सेट्स से अलग था। उन्होंने घर में अपना ज्यादातर बिजनेस वाला माहौल देखा है। अपने पिता निखिल नंदा को देखते हुए वह काफी इंस्पायर हुईं।

नव्या ने आगे कहा, ‘मैंने हमेशा पापा को काम करते देखा है और मेरी दादी, मेरी बुआ और मेरी मां ने अपना बिजनेस ही किया है। नव्या ने कहा कि उन्होंने कम उम्र में ही डिसाइड कर लिया था कि वह बिजनेस ही करेंगी।’

क्या कर रही हैं नव्या

नव्या नवेली नंदा फिलहाल आईआईएम अहमदाबाद में में 2 साल के ब्लेन्डेड पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम (बीपीजीपी) कर रही हैं जो 2026 बैच की स्टूडेंट हैं।

बता दें कि नव्या भले ही फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन वह बॉलीवुड की पार्टीज या इवेंट्स में नजर आती रहती हैं। सुहाना खान, शनाया कपूर और अनन्या पांडे उनकी दोस्त भी हैं।

नव्या का पॉडकास्ट

नव्या ने अपना एक पॉडकास्ट भी किया था जिसका नाम था व्हट द हेल नव्या। इस पॉडकास्ट को वह मां श्वेता बच्चन और नानी जया के साथ करती थीं। इस दौरान नव्या दोनों से पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर खुलकर बात करती थीं। इतना ही नहीं इस दौरान तीनों के बीच कभी-कभी किसी मुद्दे पर बहस भी होती थी।

वैसे भले ही नव्या फिल्मों से दूर हैं, लेकिन उनके भाई अगस्त्य नंदा ने फिल्मों में अपना करियर शुरू कर दिया है। वह द आर्चीज और इसी साल रिलीज हुई फिल्म इक्कीस में काम कर चुके हैं। इक्कीस में अगस्त्य के साथ धर्मेंद्र और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया भी हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअमिताभ बच्चन की नातिन होकर भी नहीं किया मूवी में काम, नव्या बोलीं- परिवार ने…