अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा का सपना हुआ सच, IIM में हुआ एडमिशन, जानें करने जा रही हैं कौन सा कोर्स

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

  • नव्या का एक बहुत बड़ा सपना पूरा हो गया। नव्या ने हमेशा से ही देश के जाने-माने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद में एडमिशन लेने का सपना संजोया था, जिसे अब उन्होंने पूरा कर दिखाया है।

Amitabh Bachchan and Navya Naveli Nanda

महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा एक ऐसी स्टार किड हैं, जिन्होंने खुद के लिए एक अलग ही रास्ता चुना है। नव्या ने फिल्मी दुनिया में करियर बनाने के बजाए अपने लिए अलग करियर को चुना। वो अपने पिता की तरह एक फेमस बिजनेसमैन बनना चाहती हैं। इसी बीच अब नव्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उनका एक बहुत बड़ा सपना पूरा हो गया। नव्या ने हमेशा से ही देश के जाने-माने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद में एडमिशन लेने का सपना संजोया था, जिसे अब उन्होंने पूरा कर दिखाया है। आइए जानते हैं IIM से वो कौन सा कोर्स करने जा रही हैं। 

IIM में नव्या को मिला दाखिला

नव्या नवेली नंदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के जरिए नव्या ने फैंस को उनके इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद में एडमिशन मिलने की जानकारी दी है। फोटोज शेयर करने के साथ ही नव्या ने कैप्शन में लिखा, 'सपने सच होते हैं।' इसके साथ ही नव्या ने बताया है कि वो साल 2026 तक इस संस्थान से पढ़ाई करेंगी। वो लिखती हैं, 'अगले 2 साल... बेस्ट लोगों और फैकल्टी के साथ! 'ब्लेंडेड पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम (BPGP MBA)। कैप्शन में उन्होंने अपने कोर्स का नाम भी क्लियर कर दिया है।

बेहद खुश नजर आईं नव्या

नव्या ने सोशल मीडिया पर एक नहीं बल्कि कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। पहली तस्वीर में वो कॉलेज के गेट पर खड़ी होकर IIM के नाम के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। इसके अलावा वो किसी में अपने कॉलेज की झलक तो कई तस्वीरें में अपने नए दोस्तों और फैकल्टी के साथ पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों के सामने आते ही फैंस ने उन्हें नई शुरुआत के लिए ढेर सारी बधाई दी है। वहीं, कई यूजर्स नव्या से उनके कोर्स के बारे में पूछते नजर आ रहे हैं कि वो यहां पर कौन सा कोर्स करने आई हैं।

यूजर्स ने किए कमेंट्स

नव्या की इन तस्वीरों पर करिश्मा कपूर लिखती हैं, 'बधाई हो नव्या।' अनन्या पांडे, शनाया कपूर, जोया अख्तर ने भी प्यार बरसाया है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'चलो कुछ तो नॉर्मल देखा। एक तो आप भारत में ही पढ़ रहे हो और दूसरा एक नॉर्मल कोर्स कर रहे हो, वर्ना ऐसे बड़े परिवारों में अजीब से कोर्स करते हैं जो बहुत कम लोग करते होंगे।' एक और यूजर ने लिखा, 'BPGP कोर्स के बारे में कभी नहीं सुना, ये क्या है?' तो वहीं कुछ लोग ये भी सवाल किया कि क्या उन्होंने पेपर क्लियर करके एडमिशन लिया या फिर पैसे देकर। ऐसे कई और कमेंट नव्या के इस पोस्ट पर आ रहे हैं।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।