बर्थडे पर अमिताभ ने तोड़ा फैन का दिल, बार-बार हाथ बढ़ाती रही लड़की लेकिन...

लाइव हिन्दुस्तान
share

अमिताभ बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग अब बिग बी को भला-बुला कह रहे हैं।

Amitabh Bachchan Fan
अमिताभ बच्चन ने तोड़ा फैन का दिल, वीडियो हुआ वायरल।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने रविवार (11 अक्टूबर) को अपना 84वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बिग बी के बंगले 'जलसा' के बाहर हर साल की तरह फैंस की बेतहाशा भीड़ जमा हो गई। अमिताभ बच्चन के फैंस अपने चहेते सुपरस्टार की एक झलक पाने को बेताब थे, इसी दौरान एक छोटी लड़की बिग बी से हाथ मिलाने की कोशिश करती नजर आई। आगे जो हुआ वह सब कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर इस क्लिप को लेकर चर्चा छिड़ गई है। दरअसल अमिताभ की यह नन्ही फैन किसी तरह बिग बी के बेहद करीब पहुंच गई थी, और बार-बार अमिताभ से हाथ मिलाने की कोशिश कर रही थी।

वायरल हुआ बिग बी का ये वीडियो

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अमिताभ बच्चन कुर्ते पायजामे में खड़े हुए हैं और इस दौरान उनके सिक्योरिटी गार्ड भीड़ को उनसे दूर रखने की कोशिश में लगे हैं। इस सबके बीच एक छोटी लड़की अमिताभ बच्चन के काफी करीब पहुंच जाती है और बार-बार उनकी तरफ हाथ बढ़ा रही है। हालांकि अमिताभ बच्चन उससे हाथ मिलाने की बजाए हाथ जोड़कर नमस्ते कर लेते हैं। जब वह दोबारा हाथ बढ़ाती है तो अमिताभ दोनों हाथों से उसकी तरफ इशारा करते हुए कहते हैं कि ठीक है।

अमिताभ ने फैन को किया इगनोर?

इसके बाद महानायक के बॉडीगार्ड बच्ची को धकेल कर पीछे कर देते हैं और इसके बाद भी लड़की सुरक्षा घेरा तोड़कर एक बार फिर अमिताभ बच्चन से हाथ मिलाने की कोशिश में आगे आती है। लेकिन अमिताभ बच्चन इस बार उसे नजरअंदाज करना शुरू कर देते हैं। वह बार-बार इधर उधर देखते रहते हैं और इस बार गार्ड्स बच्ची को पीछे भेज देते हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है और इस बीच कमेंट सेक्शन में लोग अमिताभ बच्चन को बुरा-भला कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- इनकी जगह नाना होते तो हाथ क्या गले मिलते।

कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग

एक शख्स ने कमेंट किया- नाना पाटेकर बहुत साफ दिल थे, वह होते तो जरूर मिलते। जहां ज्यादातर लोग कमेंट सेक्शन में अमिताभ बच्चन को बुरा-भला कह रहे हैं, वहीं उनके फैंस एक अलग ही कहानी बताते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- असल में उन्हें डॉक्टर ने किसी से भी हाथ मिलाने से मना किया है, ताकि वह किसी भी तरह के संक्रमण से बच सकें। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि मुझे इस लड़की के लिए बुरा लग रहा है जो अमिताभ बच्चन की फैन है। इसी तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने बिग बी के इस वायरल वीडियो पर किए हैं।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडबर्थडे पर अमिताभ ने तोड़ा फैन का दिल, बार-बार हाथ बढ़ाती रही लड़की लेकिन...