मुझे पीने का शौक नहीं…इस गाने के लिए चाहिए थी मोहम्मद रफी जैसी आवाज, ढूंढ निकाला ये सिंगर

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोहम्मद रफी के इंतकाल के बाद इस सिंगर का हुआ था इंडस्ट्री में जन्म। उनके ही जैसी आवाज की वजह से मिला पहला बड़ा ब्रेक और फिर चमक गई किस्मत। इस सिंगर ने गाए कई शानदार गाने। आज भी सुने जाते हैं सिंगर के गाने।

मुझे पीने का शौक नहीं…इस गाने के लिए चाहिए थी मोहम्मद रफी जैसी आवाज, ढूंढ निकाला ये सिंगर

अमिताभ बच्चन के करियर में फिल्म कुली की अलग जगह है। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें चोट लगी थी और वो महीनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहे। लेकिन जब ये फिल्म रिलीज हुई तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल हो गया। फिल्म की कहानी ऑडियंस के बीच हिट हो गई और गानों को भी खूब प्यार मिला। इस फिल्म के बनने से पहले ही मोहम्मद रफी दुनिया को अलविदा कह चुके थे। ऐसे में उनकी कमी को पूरा करने के लिए एक ऐसे सिंगर को ढूंढ निकाला गया जो उनके ही अंदाज में गाना गाता हो। और ऐसे इंडस्ट्री को एक कमाल का सिंगर मिला।

अमिताभ बच्चन की फिल्म के लिए चाहिए थे मोहम्मद रफी जैसी आवाज

1983 में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर की फिल्म कुली रिलीज हुई थी। इस एक्शन ड्रामा फिल्म में अमिताभ बच्चन ने इकबाल खान का किरदार निभाया था और ऋषि कपूर थे सनी खान। फिल्म की कहानी ऑडियंस को पसंद आई। एक्शन जबरदस्त था। लेकिन गानों की अपनी एक अलग जगह थी। फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने दिया था। फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई चाहते थे कोई ऐसा सिंगर हो जिसकी आवाज में मोहम्मद रफी जैसी खासियत हो। सिंगर के नाम पर विचार चल रहा था तभी ऊषा खन्ना ने म्यूजिक कंपोजर की जोड़ी को सिंगर शब्बीर कुमार के नाम का सुझाव दिया।

शब्बीर कुमार को किया फोन

शब्बीर कुमार ने एक शो में बताया था कि 1980 में मोहम्मद रफी के इंतकाल के बाद मुंबई में एक शो बनाया गया था जिसका नाम था ‘एक शाम रफी के नाम’। इस शो में गाना गाने के लिए वो हर हफ्ते गुजरात से मुंबई आते थे। एक दिन उन्हें लक्ष्मीकांत ने फोन किया। उन्हें हैरानी हुई कि इतना बड़ा म्यूजिक कंपोजर उन्हें फोन कर बुला रहा है। वो मुंबई पहुंचे और उन्होंने एक गाने की लाइन दी। शब्बीर कुमार ने वो लाइन गाकर सुनाई और म्यूजिक कंपोजर को खुश कर दिया। वो गाना था ‘मुझे पीने का शौक नहीं पीता हूं गम भुलाने को’। शब्बीर इस ऑडिशन में पास हुए और फिल्मों में उनका करियर शुरू हो गया।

मोहम्मद रफी के इंतकाल के बाद चमक गई किस्मत

शब्बीर कुमार ने कुली फिल्म के सभी गाने अपनी आवाज में रिकॉर्ड किए। उन्होंने ‘पीने का शौक नहीं, पीता हूं गम भुलाने को', 'जवानी के रेल कहीं','लंबू जी टिंगू जी', 'सारी दुनिया का बोझ हम उठाते हैं', 'हम का इश्क हुआ है', 'एक्सीडेंट हो गया', 'मुबारक हो तुमको हज का महीना' और 'ये गए वो गए'। इस फिल्म के बाद शब्बीर ने कई हिट गाने गाए। उनके नाम गाने 'अपने दिल से बड़ी दुश्मनी', 'जब हम जवां होंगे', 'प्यार किया नहीं जाता', ‘तुमसे मिलकर ना जाने क्यों’।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।