जलसा के बाहर बेहोश हुआ अमिताभ बच्चन का फैन, कमेंट्स में फूटा लोगों का गुस्सा- ये कोई भगवान हैं?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा के बाहर भीषण गर्मी में महानायक की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे फैन की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश हो गया और फिर राहगीरों ने उसकी मदद की। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

जलसा के बाहर बेहोश हुआ अमिताभ बच्चन का फैन, कमेंट्स में फूटा लोगों का गुस्सा- ये कोई भगवान हैं?

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन हर हफ्ते जलसा के गेट पर अपने फैंस का दीदार करते हैं। बीते रविवार को बिग बी की एक झलक पाने के लिए काफी वक्त से गर्मी में खड़ा एक फैन बेहोश हो गया। अधेड़ उम्र के इस शख्स की हालत बिगड़ती देख बाकी लोग मदद के लिए आगे आए और उसके मुंहपर पानी छिड़कर उसे होश में लाया। कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। दरअसल गर्मी बहुत पड़ रही है, लेकिन बावजूद इसके अमिताभ बच्चन के इस वीकली रिचुअल में अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस पहुंच जाते हैं। जलसा के बाहर बेहोश हो गए इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

कमेंट सेक्शन में भड़के इंस्टा फॉलोअर्स

पापाराजी विरल भयानी ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- दर्शन? ये कोई भगवान हैं क्या! लोगों को कुछ भी हो सकता है। दूसरे ने नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा- इनके दर्शन से अच्छा है कि मंदिर में जाकर भगवान के दर्शन कर लेते। एक यूजर ने गुस्सा करते हुए लिखा- लो मिल गया दर्शन। और चाहिए तो थोड़ा और रुक जाते, सूर्यदेव के बाद यमराज के भी दर्शन मिल जाते। एक शख्स ने कमेंट किया- इनके लिए आप मरे जा रहे हैं और इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

राहगीरों ने की तबीयत बिगड़ने पर मदद

इसी तरह के ढेरों कमेंट इस वीडियो पर आए है। अमिताभ बच्चन वीकली अपने फैंस से जलसा के बाहर मिलने के बाद उनके साथ तस्वीरें अपने ब्लॉग पर साझा करते हैं। जब 24 मई को उनके फैंस भीषण गर्मी में उनका इंतजार कर रहे थे, तब इस दौरान एक फैन की हालत बिगड़ गई। हालांकि कोई अनहोनी नहीं हुई और राहगीरों और अन्य फैंस की मदद से इस फैन को कुछ ही देर में राहत मिल गई। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपने एक ब्लॉग में लिखा था कि उन्होंने अपनी टीम और सिक्योरिटी से कहा है कि वो उनके फैंस के साथ अच्छा बर्ताव करें। अमिताभ बच्चन के ब्लॉग का यह हिस्सा पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था।

ब्लॉग में अमिताभ ने लिखी थी यह बात

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा था, 'इतने सारे फैंस का आशीर्वाद पाना मेरे लिए गर्व और सम्मान की बात है... वे मुझे विश्वास दिलाते हैं... वे मुझे एक और दिन जीने की प्रेरणा देते हैं... वे मुझे काम करने और और भी अधिक मेहनत करने और बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हैं... वे मेरे 'ईएफ' हैं... मेरा बहुत बड़ा परिवार हैं।' उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने सिक्योरिटी से भी बात की, ताकि उन्हें पता चले कि फैंस के साथ कैसा व्यवहार करना है। जनता के प्रति उनकी प्रतिक्रिया से यह पता चलेगा कि जनता मेरी प्रतिक्रिया को कैसे देखती है!’

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।