
अमिताभ बच्चन ने अपनी साली की शादी में किया था ये काम, सुपरस्टार दामाद को ऐसे देख खुश हो गए थे ससुर
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन पत्नी जया के पिता ससुर तरुण कुमार भादुड़ी से ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। दोनों के बीच एक दूसरे के लिए गहरा सम्मान था। लेकिन अपनी साली की शादी में अमिताभ ने जो किया उससे ससुर बहुत प्रभावित थे।
बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन को इस सदी का महानायक बताया जाता है। एक्टर ने अपने पांच दशक से भी लंबे फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में दी, यादगार किरदार दिए। उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई का ऐसा धमाका किया था कि आने वाली कई पीढ़ी उनकी बराबरी नहीं कर पाई। अमिताभ अपने काम को लेकर इतने गंभीर थे कि इतने सालों में कभी सेट पर देरी से नहीं पहुंचे, डायरेक्टर के हर इशारे पर काम करते। अपने स्टारडम का घमंड किसी को नहीं दिखाया। अमिताभ के बारे में ये बातें उनके साथ काम करने वाले एक्टर्स, डायरेक्टर्स ने बताई हैं। लेकिन अमिताभ असल जिंदगी में भी कुछ ऐसे ही समय के पाबंद थे। उनके ससुर मशहूर पत्रकार तरुण कुमार भादुड़ी ने भी यही सब सालों पहले अपने एक लेख में बताया था।
अमिताभ ने साली की शादी में किया था ये काम

तरुण कुमार भादुड़ी ने बताया था कि वो जब भी सोचते हैं कि अमित कैसे इंसान हैं तो वो हमेशा पाते थे कि स्टारडम से परे नियमों का पक्के व्यक्तित्व वाले हैं। समय के पाबंद और थोड़े इंट्रोवर्ट। अमिताभ के ससुर जी ने ये भी बताया था कि जब उनकी और छाया की शादी हुई तो वो इतने बड़े स्टार नहीं थे। शादी के रिसेप्शन में वो भोपाल गए थे। लेकिन जब 1979 में उनकी दूसरी बेटी की शादी लखनऊ में हुई तो अमिताभ अपने करियर के पीक पर थे। लेकिन इसके बावजूद एक्टर ने शादी में मेहमानों को खूब एंटरटेन किया।

सुपरस्टार दामाद से प्रभावित थे जया के पिता
तरुण कुमार भादुड़ी के मुताबिक जया बच्चन की बहन और अमिताभ ने अपनी साली की शादी में मेहमानों के लिए ढोलक बजाई, खैराती की तरह सभी मेहमानों का स्वागत किया। उनके लिए अपने हाथों से खाना परोसा। अमिताभ ने ये सब तब किया जब उनकी फिल्म डॉन धमाका कर चुकी थी। लोगों में उनका क्रेज था। उन्होंने अपने स्टारडम से परे ये सब अपने परिवार के लिए किया था। अमिताभ और उनके ससुर की बहुत ज्यादा बातें नहीं होती थीं। लेकिन एक्टर ने अपने इन कामों से उन्हें प्रभावित किया था। हालांकि, उनकी एक झलक पाने के लिए लखनऊ में भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




