
अमिताभ बच्चन ने 1978 में बनाया था यह रिकॉर्ड, सलमान-शाहरुख भी आज तक नहीं तोड़ पाए
अमिताभ बच्चन ने 1978 में एक महीने में चार फिल्मों का रिकॉर्ड बनाया, जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया। ये चारों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट हुईं, और इस उपलब्धि के चलते उन्हें 'वन मैन इंडस्ट्री' का खिताब मिला।
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने साल 1978 में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया था जो आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। इंडस्ट्री के किंग खान से लेकर दबंग खान तक ने यह रिकॉर्ड तोड़ने की बहुत कोशिश की, लेकिन कोई इसे छू तक नहीं पाया। आप सोच रहे होंगे कि आखिर यह कौन सा रिकॉर्ड है। तो आपको बता दें कि साल 1978 में अमिताभ बच्चन की एक महीने के भीतर चार फिल्में रिलीज हुई थीं, और ये चारों की फिल्में ब्लॉकबस्टर हिट हो गई थीं। बिग बी के बाद आज तक कोई एक्टर ऐसा नहीं कर पाया है।

आज तक नहीं टूटा है यह रिकॉर्ड
आमतौर पर एक ही एक्टर की एक से ज्यादा फिल्में एक महीने के अंदर नहीं रिलीज की जाती हैं, क्योंकि यह कॉन्टेंट या उस स्टार के काम की ओवरफीडिंग जैसा लगता है। विरले ही ऐसा होता है जब एक महीने में किसी एक्टर की एक से ज्यादा फिल्म रिलीज होती है। लेकिन जब ऐसा होता भी है तब शायद ही कभी दोनों फिल्मों को उतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल पाता है। वहीं अमिताभ बच्चन की एक-दो नहीं चार फिल्में रिलीज की गई थीं, और सभी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई थीं।
बड़े-बड़े स्टार्स नहीं लेते हैं यह रिस्क
अक्षय कुमार जो कि एक साल में कई-कई फिल्में लेकर आने के लिए जाने जाते थे, उन्होंने भी ऐसा कभी नहीं किया कि एक महीने में इतनी फिल्में रिलीज की हों। बता दें कि शाहरुख खान ने जब बॉक्स ऑफिस पर लंबे वक्त बाद कमबैक किया तो पठान, डंकी और जवान को अच्छे खासे गैप पर रिलीज किया था, ताकि सभी फिल्मों से ठीक-ठाक प्रॉफिट बनाया जा सके। अब आप सोच रहे होंगे कि अमिताभ बच्चन की ये चार फिल्में कौन सी थीं।
मिला था 'वन मैन इंडस्ट्री' का खिताब
साल 1978 में 20 अप्रैल को 'कसमें वादे' रिलीज हुई, फिर 28 अप्रैल को 'बेशर्म', 5 मई को 'त्रिशूल' और 12 मई को 'डॉन' और फिर 'दोस्ताना'। सिर्फ चार हफ्तों में ये चार फिल्में रिलीज हुईं और सभी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। अमिताभ बच्चन को इसी वजह से 'वन मैन इंडस्ट्री' का टैग दिया गया था। अमिताभ आज 83 साल की उम्र में भी 12-15 घंटे की शिफ्ट करते हैं और सिनेमा जगत में लगातार एक्टिव हैं।

लेखक के बारे में
Puneet Parasharलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




