अमिताभ बच्चन ने राम नगरी में खरीदी एक और जमीन, खर्च किए इतने करोड़
Amitabh Bachchan Buys Land in Ayodhya: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक और जमीन खरीदी है। ये बिग बी का अयोध्या में तीसरा निवेश है। उन्होंने 35 करोड़ में ये जमीन खरीदी है।

बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने राम नगरी अयोध्या में एक और जमीन खरीदी है। अमिताभ बच्चन का अयोध्या में ये तीसरा निवेश है। अभिनंदन लोढ़ा हाउस (HoABL) से 35 करोड़ रुपये में 2.67 एकड़ जमीन खरीदी है। कंपनी ने 6 मार्च को यह जानकारी दी। कंपनी ने बताया कि AB Corp Ltd के प्रबंध निदेशक राजेश यादव ने इस सौदे को अंजाम दिया।
अमिताभ बच्चन ने अयोध्या नगरी में तीसरी बार किया निवेश
अमिताभ बच्चन ने जो जमीन खरीदी है वो जमीन HoABL की 75 एकड़ की 'द सरयू' परियोजना के पास स्थित है। यह अमिताभ बच्चन का अयोध्या में तीसरा निवेश है। HoABL के चेयरमैन ने कहा कि HoABL में हम भूमि को केवल धन के रूप में नहीं, बल्कि एक विरासत के रूप में देखते हैं। अयोध्या में, इस विरासत एक गहरा अर्थ है, एक ऐसी 'विरासत' जहां आस्था और विरासत एक साथ मिलती हैं।
HoABL के साथ अमिताभ बच्चन का चौथा निवेश
बता दें कि यह अयोध्या में अमिताभ बच्चन का तीसरा निवेश और HoABL के साथ उनका चौथा प्लॉटेड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट है। अयोध्या के अलावा, अमिताभ बच्चन ने HoABL की 'सोल दे अलीबाग' परियोजना में भी निवेश किया है, जहां उन्होंने 10 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट की जमीन खरीदी है। अयोध्या में तीसरे निवेश को लेकर अभी अमिताभ बच्चन की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
2024 और 2025 में भी खरीदी थी अयोध्या में जमीन
अमिताभ बच्चन की बात करें तो उन्होंने मई 2025 में उन्होंने द सरयू के बगल में लगभग 40 करोड़ रुपये में 25,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था। इससे पहले, 2024 में, उन्होंने अयोध्या में होआबल एबीएल के द सरयू में 14.5 करोड़ रुपये में 10,000 वर्ग फुट का एक प्लॉट खरीदा था।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


