अमिताभ बच्चन ने लिखा, काबिल डॉक्टराें की देखरेख में…; टेंशन में आए फैंस

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Amitabh Bachchan Health: अमिताभ बच्चन ने अपने लेटेस्ट ब्लाॅक और सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिखा है जिसे पढ़कर फैंस टेंशन में आ गए हैं। उन्हें बिग बी की चिंता हो रही है।

अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन के लेटेस्ट ब्लॉग ने उनके करोड़ों फैंस को चिंता में डाल दिया है। दरअसल, एक्टर ने अपने ब्लॉग में अस्पताल में बिताए समय, सर्जरी, ICU और उसके बाद रिकवरी के दौरान होने वाले शारीरिक व मानसिक संघर्षों पर दिल छू लेने वाले विचार साझा किए हैं। अमिताभ बच्चन ने लिखा, .'..अस्पताल में सर्जरी और फिर आईसीयू में काबिल डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की देखरेख।'

क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं अमिताभ?

अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद की चुनौतियों के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे लिखा, '...डिस्चार्ज... और घर वापसी... घर वापसी का ये समय सबसे मुश्किल होता है... शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से... आप एक सम्मानित चैंपियन होते हैं और एक दिन हार आपके सामने खड़ी होती है... ये आपकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर होता है...।'

‘स्वस्थ रहें, खुश रहें’

उन्होंने अपने विचार शेयर करते हुए आगे लिखा, '...कुछ लोग हिम्मत दिखाते हैं... कुछ हार मान लेते हैं... जो कोशिश करते हैं और हिम्मत दिखाते हैं, वे हमेशा चैंपियन बने रहते हैं... जो ऐसा नहीं करते, वे समझौता कर लेते हैं और पुरानी शान-ओ-शौकत के सहारे जीते हैं... ये हर कोई खुद चुनता है... दोनों में से कुछ भी गलत नहीं है... स्वस्थ रहें, खुश रहें...।'

ट्वीट कर लिखा…

अमिताभ बच्चन ने इसके बाद एक ट्वीट भी किया है। उन्होंने लिखा, 'T 5806 - खेल खत्म हो गया है! लेकिन काम अभी भी चल रहा है।' ऐसे में फैंस टेंशन में आ गए हैं। एक फैन ने लिखा, 'जल्द ठीक हो जाइए अमित जी।' दूसरे ने कहा, 'अपनी सेहत का ध्यान रखें सर... आपके लिए प्रार्थना कर रहा हूँ।' एक और ने लिखा, 'हम आपको अपनी प्रार्थनाओं में याद रख रहे हैं।'

पहले भी अपनी सेहत पर कर चुके हैं बात

अमिताभ बच्चन ने पिछले कुछ सालों में अपनी सेहत से जुड़ी मुश्किलों के बारे में कई बार बात की है। मई में खबर फैली थी कि एक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिर बताया गया कि एक्टर को शनिवार को नानावटी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन ये एक रेगुलर चेक-अप था जिसके लिए वो हर महीने जाते हैं और उसके बाद वो घर लौट आए थे।'

आने वाली फिल्म

अमिताभ बच्चन 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं। पिछले कुछ सालों में सेहत से जुड़ी दिक्कतों के बावजूद, बिग बी प्रोफेशनल तौर पर एक्टिव रहे हैं और फिल्मों, टीवी कमिटमेंट्स और सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी के बीच तालमेल बिठाते रहे हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडअमिताभ बच्चन ने लिखा, काबिल डॉक्टराें की देखरेख में…; टेंशन में आए फैंस