अमिताभ बच्चन ने टीवी के इस एक्टर के साथ किया था बुरा व्यवहार, पहली मुलाकात में दिखाया प्यार, दूसरी में …
टीवी एक्टर सानंद वर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि अमिताभ बच्चन के साथ उनकी दूसरी मुलाकात बुरी थी। एक्टर ने उनके साथ बुरे तरीके से पेश आए जो उनके लिए बुरा अनुभव रहा।

टीवी शो 'भाभी जी घर पर है में अनोखेलाल सक्सेना का किरदार निभाने वाले एक्टर सानंद वर्मा को पसंद किया गया है। उनकी अपनी एक अलग तरह की ऑडियंस है। सानंद ने टीवी शोज के अलावा अजय देवगन की रेड जैसी फिल्मों में भी काम किया है। सानंद वर्मा ने अपने एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से मुलाकात और काम करने का किस्सा शेयर किया था। साथ ही ये भी बताया था कि कैसे महानायक ने उनके साथ रूड व्यवहार किया था।
अमिताभ बच्चन थे रूड
सानंद वर्मा ने हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में अमिताभ बच्चन से अपनी दोनों मुलाकातों के बारे में बताया था। एक्टर ने कहा, “पहली बार जब मैं उनसे मिला बच्चन साहब ने बहुत प्यार और गर्मजोशी से मुझसे बात की। लेकिन दूसरी बार का अनुभव बहुत बुरा था। बच्चन साहब बहुत रूड थे।" एक्टर ने बताया था कि जब वो टीवी शो केबीसी के लिए एक प्रोमो शूट करने के दौरान अमिताभ बच्चन से मिले थे। उस समय सुपरस्टार एक्टर अमिताभ ने टीवी के सानंद से अच्छे से व्यवहार किया। इतने अच्छे व्यवहार से एक्टर को लगा जैसे वो अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन हैं। प्रोमो शूट करने के तीन घंटों तक महानायक ने उनसे बहुत अच्छे से बात की। उन्हें बेटे जैसा महसूस करवाया। लेकिन सानंद की दूसरी मुलाकात बुरी थी।
टीवी एक्टर के साथ बुरा बर्ताव
सानंद वर्मा ने जब अमिताभ बच्चन के साथ दोबारा काम किया तो महानायक उन्हें पहचान भी नहीं पाए। और उनके साथ अच्छे से पेश नहीं आए। सानंद वर्मा ने बताया, ‘एक ऐड शूट के दौरान वो बच्चन साहब से दोबारा मिले थे। लेकिन इस बार बच्चन साहब बहुत रूड थे। शूटिंग खत्म होने के बाद जब सानंद वर्मा अमिताभ बच्चन साहब से जाकर मिले और कहा,"मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे दोबारा आपके साथ काम करने का मौका मिला।" इसके जवाब में अमिताभ ने सानंद वर्मा की तरफ देखा तक नहीं। वो तब एक तस्वीर को घूर रहे थे। और तस्वीर को घूरते हुए ही, बिना सानंद की तरफ देखे बोले,"भगवान करे आपको तीसरा मौका मिले।"
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


