अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी के रोमांस को दिखाने के लिए जब असली बारिश का हुआ इंतजार, नहीं किया फेक शावर का इस्तेमाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी का एक पॉपुलर गाना है रिमझिम गिरे सावन। इस गाने के लिए डायरेक्टर ने फेक नहीं बल्कि रियल बारिश का इंतजार किया और उसमें ही इसे शूट किया।

अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी के रोमांस को दिखाने के लिए जब असली बारिश का हुआ इंतजार, नहीं किया फेक शावर का इस्तेमाल

फिल्मों में आपने देखा होगा कि कई बार बारिश वाले सीन दिखाए जाते हैं। कभी किसी रोमांटिक सीन के लिए बारिश का सीन दिखाया जाता है तो कभी किसी सैड सॉन्ग के लिए। अब हम आपको अमिताभ बच्चन और मौसमी चटर्जी के एक गाने के बारे में बताते हैं जिसे रियल बारिश में शूट किया गया था ना कि फेक शॉवर में जो आम तौर पर बारिश सीन के दौरान शूट किया जाता है।

किस गाने के लिए रियल बारिश का हुआ इंतजार

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो है रिमझिम गिरा सावन। इस गाने को लेकर मौसमी ने बताया था कि उस गाने में सचमुच की बारिश थी। वह बोलती हैं कि उस वक्त वाटरप्रूफ आईलाइनर नहीं होते थे, एक शॉट के बाद देखा सब हंस रहे हैं, इधर हीरो, उधर पूरी टीम। फिर जाऊं और मेकअप सेट करके आऊं। इतना ही नहीं एक साड़ी पहनी थी ग्रीन कलर की तो घर जाकर देखा कि सारी साड़ी का प्रिंट बॉडी पर लगा था।

मौसमी ने आगे बताया था कि इसके अलावा वहां गाना सुनाई भी नहीं दे रहा था। वहां सामने से एक रुमाल हिलाया जाता था तो समझ जाते थे कि गाना शुरू हो गया।

आखिर क्यों रियल बारिश ही चाहिए थी

अब सवाल यह उठता है कि आखिर इस गाने को रियल बारिश में ही क्यों शूट किया गया तो बताते हैं आपको। दरअसल, यह गाना था फिल्म मंजिल का जिसे बसु चटर्जी ने डायरेक्ट किया था। वह चाहते थे कि यह सीन बिल्कुल रियल लगे। यही वजह है कि उन्होंने फिर मुंबई के मरीन ड्राइव पर असली बारिश में शूट किया। इस गाने में कोई डांस सीक्वेंस नहीं था। बस इसमें दोनों को बारिश में चलते हुए एंजॉय करते हुए देखा गया है।

गाने के बारे में जानें

बता दें कि इस गाने को लता मंगेशकर ने गाया था। लिरिक्स योगेश ने लिखे थे और म्यूजिक डायरेक्टर थे आर डी बर्मन। वहीं इसी का मेल वर्जन भी है जो बारिश में नहीं बल्कि अलग सीक्वेंस में गाया गया है। उस गाने को किशोर कुमार ने गाया था। वहीं लिरिक्स वही योगेश ने लिखे थे और आर डी बर्मन ने म्यूजिक दिया था।

अमिताभ बच्चन को लेकर एक किस्सा

इस फिल्म को लेकर एक किस्सा है कि जब अमिताभ बच्चन ने यह फिल्म साइन की थी तब अमिताभ का स्टारडम नहीं था। ऐसा कहा जाता है कि उस वक्त किरण कुमार ने बिग बी के साथ 2 दिन शूट किया था और फिर उन्होंने डायरेक्टर से बिग बी को हटाने को कहा यह कहते हुए कि वह फ्लॉप एक्टर हैं। लेकिन बसु चटर्जी ने किरण को ही फिल्म से बाहर कर दिया।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।