'एंग्री यंग मैन' अमिताभ बच्चन की ये 5 कॉमेडी फिल्में हैं मस्ट वॉच, 8.3 है एक की IMDb रेटिंग
Amitabh Bachchan Movies: अमिताभ बच्चन को वैसे तो उनके गंभीर किरदारों के लिए जाना जाता है। पर आज हम आपको अमिताभ बच्चन की 5 बेस्ट कॉमेडी फिल्मों के बारे में बता रहे हैं।

अमिताभ बच्चन को 'एंग्री यंग मैन' के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में कई ऐसी फिल्में कीं जहां वो गंभीर किरदार निभाते नजर आए। अपने गंभीर किरदारों में अमिताभ बच्चन को खूब पसंद किया गया। पर 'एंग्री यंग मैन' ने अपने करियर में कुछ कॉमेडी रोल्स भी निभाए जिन्हें दर्शकों ने उतना ही प्यार दिया। आज हम आपको अमिताभ बच्चन की 5 बेस्ट कॉमेडी फिल्मों के नाम बता रहे हैं। अगर आपने ये फिल्में नहीं देखी हैं तो आपको जरूर देखनी चाहिए।
चुपके चुपके: लिस्ट में सबसे पहले अमिताभ बच्चन की फिल्म चुपके चुपके का नाम है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और शर्मिला टैगोर नजर आई थीं। इस फिल्म को हृषिकेश मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 8.3 है। अगर आप ये फिल्म देखना चाहते हैं तो जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। चुपके चुपके एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।
सत्ते पर सत्ता: लिस्ट में दूसरा नंबर अमिताभ बच्चन की साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म सत्ते पर सत्ता का है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ हेमा मालिनी नजर आई थीं। इस फिल्म में अमजद खान भी नजर आए थे। सत्ते पर सत्ता एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। सत्ते पर सत्ता को राज एन सिप्पी ने डायरेक्ट किया था।
नमक हलाल: लिस्ट में तीसरे नंबर पर साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म नमक हलाल है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ शशि कपूर, वहीदा रहमान और स्मिता पाटिल जैसे कलाकार नजर आए थे। फिल्म एक एक्शन कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 7.2 है। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। फिल्म को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है।
हेरा फेरी: लिस्ट में चौथे नंबर पर अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना की हेरा फेरी है। फिल्म को प्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म साल 1976 में रिलीज हुई थी। फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
बड़े मियां छोटे मियां: लिस्ट में पांचवे नंबर पर 1998 में आई फिल्म बड़े मियां छोटे मियां है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ गोविंदा नजर आए थे। अमिताभ और गोविंदा, दोनों का इस फिल्म में डबल रोल था। फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है। इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।
लेखक के बारे में
Harshita Pandeyहर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।
विस्तृत बायो
मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत
2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


